{"_id":"6158947d8ebc3e0a1e5d7101","slug":"gold-biscuit-recovered-from-a-man-returning-from-usa","type":"story","status":"publish","title_hn":"तस्करी: आईजीआई एयरपोर्ट पर यात्री के बैग से मिला सोने का बिस्किट, अमेरिका से आने के बाद जा रहा था अमृतसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्करी: आईजीआई एयरपोर्ट पर यात्री के बैग से मिला सोने का बिस्किट, अमेरिका से आने के बाद जा रहा था अमृतसर
Sat, 02 Oct 2021 10:49 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Sat, 02 Oct 2021 10:49 PM IST
सार
इंदिरा गांधी अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर शनिवार को सीआईएसएफ के जवानों ने सोने की तस्करी के आरोप में एक यात्री को पकड़ा है। अमेरिका से आया यह यात्री अमृतसर जा रहा था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : ट्विटर ANI
विस्तार
इंदिरा गांधी अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर शनिवार को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवानों ने सोने की तस्करी के आरोप में एक यात्री को पकड़ा है। यात्री के बैग से 283 ग्राम का एक सोने का बिस्किट मिला है। इस बिस्किट की कीमत करीब 13 लाख रुपये आंकी गई है। यात्री अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को से दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंचा था और यहां से उसे अमृतसर जाना था। सीआईएसएफ के प्रवक्ता के मुताबिक पकड़े गए यात्री की पहचान कुलदीप सिंह के रूप में हुई है।
शनिवार को हवाई अड्डे पर एक्सरे मशीन में एक यात्री के बैग में कुछ संदिग्ध दिखा। तलाशी के दौरान सीआईएसएफ के जवानों को बैग में एक सोने का बिस्किट मिला। जवानों ने यात्री को इसके वैध कागजात दिखाने को कहा लेकिन यात्री कोई कागजात नहीं दिखा पाया। इसके बाद जवानों ने यात्री को कस्टम अधिकारियों के हवाले कर दिया। कस्टम अधिकारी यात्री से पूछताछ कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रहे हैं।