फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Gold and silver are expensive but buying is in full swing

Delhi News: सोना-चांदी महंगा लेकिन खरीदारी जोरों पर

Thu, 09 Nov 2023 09:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Nov 2023 09:12 PM IST
विज्ञापन
Gold and silver are expensive but buying is in full swing
चांदनी चौक, दरीबा कलां, मालीवाड़ा, सदर बाजार, कमला नगर, अशोक विहार, मॉडल टाउन व लक्ष्मी नगर सहित विभिन्न रिटेल बाजारों में रौनक
विज्ञापन

चांदी के सिक्के, चांदी के बर्तन, गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति, सोने की गिन्नी व जाली वाली चौकी खरीदने का क्रेज
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। चांदनी चौक एक बार फिर सोने-चांदी की चमक बिखेर रहा है। धनतेरस को लेकर कूंचा महाजनी और दरीबा में खरीदारी जोरों पर है। सोने और चांदी के भाव चढ़ने के बावजूद धनतेरस को लेकर जमकर खरीदारी हो रही है। ज्वेलरी मार्केट दरीबा, कूंचा महाजनी, शाहदरा समेत अन्य इलाकों के जूलरों ने जमकर तैयारी की है। चांदी के सिक्के, चांदी के बर्तन, गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति, सोने की गिन्नी, एनटिक सिक्का, गिल्लट वाले दीये, जालीदार सोने-चांदी की चौकी समेत कई गिफ्ट आइटम बाजार में मौजूद हैं।
आज धनतेरस के मौके पर जमकर खरीदारी होने की उम्मीद जूलर लगा रहे हैं। उनका कहना है कि इस साल सोने-चांदी के भाव काफी बढ़े हुए हैं बावजूद खरीदारी में कमी नहीं है। द दिल्ली बुलियन ज्वैलर्स वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव प्रेम प्रकाश शर्मा का कहना है कि सोने की चमक इस साल फीकी नहीं है। चांदी के सिक्के के साथ सोने के सिक्कों की भी जमकर खरीदारी हो रही है। स्थिति यह है कि बाजार में मांग के अनुसार सप्लाई नहीं हो पा रही है। इस साल 10 ग्राम वाला चांदी का सिक्का 750 रुपये में मिल रहा है वहीं सोने का 10 ग्राम वाला सिक्का 60500 रुपये तक एमएमटीसी का बिक रहा है। दरीबा ज्वेलर्स एसोसिएशन के पैट्रन तरुण गुप्ता का कहना है कि पिछले साल की तुलना में ग्राहक ज्यादा उत्साहित हैं। सोने की कीमत अधिक होने के कारण गिल्लट व चांदी को नये कलेवर में पेश किया गया है। चांदी का सिक्का ही नहीं, आभूषण की तरफ भी लोग आकर्षित हो रहे हैं। धनतेरस पर भी पूजा से संबंधित चांदी के समान खरीदने में ही लोगों की रुचि है।
विज्ञापन

दिल्ली के सभी बाजारों में उत्साह
धनतेरस के दिन चांदनी चौक, दरीबा कलां, मालीवाड़ा, सदर बाजार, कमला नगर, अशोक विहार, मॉडल टाउन, शालीमार बाग, पीतमपुरा, रोहिणी, राजौरी गार्डन, द्वारका, जानकपुरी, साउथ एक्सटेंशन, ग्रेटर कैलाश, ग्रीन पार्क, यूसुफ सराय, लाजपत नगर, कालकाजी, प्रीत विहार, शाहदरा एवं लक्ष्मी नगर सहित विभिन्न रिटेल बाजारों में रौनक है। ऑल इंडिया ज्वेलर्स एवं गोल्डस्मिथ फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज अरोड़ा ने बताया कि बिक्री को लेकर बड़ा उत्साह है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed