फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Sukhdev Singh Gogamedi Murder Case: Three In Custody Including Main Accused Rohit Rathod And Nitin Fauji

गोगामेड़ी हत्याकांड: रोहित राठौड़ और नितिन फौजी समेत तीन आरोपी पकड़े गए, चंडीगढ़ से लाए गए दिल्ली

Sun, 10 Dec 2023 11:53 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 10 Dec 2023 11:53 AM IST
सार

Karni Sena Chief Sukhdev Singh Murder: जयपुर में हुए सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड के तीन आरोपी पकड़े गए हैं। मुख्य आरोपी रोहित राठौड़ और नितिन फौजी समेत तीनों आरोपियों को चंडीगढ़ में पकड़ा गया। तीनों को देर रात दिल्ली लाया गया। पुलिस तीनों को लेकर सीधे अपराध शाखा के दफ्तर पहुंची। 

विज्ञापन
Sukhdev Singh Gogamedi Murder Case: Three In Custody Including Main Accused Rohit Rathod And Nitin Fauji
Gogamedi murder case - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने राजस्थान पुलिस के साथ संयुक्त ऑपरेशन में सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड के मुख्य आरोपी रोहित राठौड़ और नितिन फौजी समेत तीन आरोपियों को चंडीगढ़ से पकड़ा गया है। देर रात तीनों को दिल्ली लाया गया। पुलिस तीनों को लेकर सीधे अपराध शाखा के दफ्तर पहुंची। 

विज्ञापन

दिल्ली के स्पेशल सीपी (क्राइम) रवींद्र यादव ने कहा कि राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की पांच दिसंबर को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिसके सिलसिले में क्राइम ब्रांच ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हम लगातार उन्हें ट्रैक कर रहे थे, हमने उन्हें चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया। अभी, उन्हें राजस्थान पुलिस को सौंपा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, चंडीगढ़ के सेक्टर 11 के एसएचओ मलकीत सिंह ने कहा कि हमें जानकारी मिली है कि दिल्ली पुलिस (अपराध शाखा) ने यहां से कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है। हम सभी विवरणों की पुष्टि कर रहे हैं।

इससे पहले, राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड के मामले में हरियाणा से कल पहली गिरफ्तारी हुई थी। महेंद्रगढ़ जिले के सतनाली के सुरेती पिलानिया गांव के एक युवक को राजस्थान पुलिस ने गिरफ्तार किया था। बताया जा रहा है कि सुरेती पिलानिया के रामवीर ने ही नितिन फौजी के लिए जयपुर में सारी व्यवस्था की थी। नितिन फौजी व रामवीर दोनों दोस्त हैं और वह पहले भी नितिन फौजी की मदद कर चुका है।

राजस्थान पुलिस उसे शनिवार सुबह सुरेती पिलानिया से गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। आरोप के मुताबिक 5 दिसंबर को नितिन फौजी व रोहित राठौड़ ने गोगामेड़ी की हत्या की थी।

आरोप है कि इस घटना को अंजाम देने के बाद भी दोनों आरोपियों को रामवीर ने ही अपनी बाइक पर बैठाकर बगरू टोल प्लाजा से आगे तक छोड़ा था। इसके बाद दोनों आरोपी नागौर डिपो की रोडवेज बस में बैठकर भागने में कामयाब हो गए थे।

नितिन फौजी व रामवीर दोनों महेंद्रगढ़ के निजी स्कूल में पढ़े थे साथ
रामवीर और नितिन फौजी महेंद्रगढ़ के एक निजी स्कूल में 12वीं तक साथ पढ़े थे। वहीं नितिन फौजी 12वीं पास करने के बाद वर्ष 2019-20 में सेना में भर्ती हो गया। रामवीर जयपुर में आगे की पढ़ाई करने चला गया। इसी वर्ष अप्रैल में एमएससी के पेपर जयपुर में देकर वह गांव आया था।

 

डालनवास के अमित से पुलिस ने की पूछताछ
सतनाली खंड के ही डालनवास गांव में अमित नाम के युवक से भी पुलिस ने नितिन फौजी के बारे में पूछताछ की है। हालांकि राजस्थान पुलिस अमित से पूछताछ कर साथ नहीं ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed