फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   giving threat from tihar jail on mobile will be difficult

तिहाड़ से मोबाइल पर धमकी देना होगा मुश्किल, जल्द लगेंगे जैमर

Thu, 11 Mar 2021 11:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
giving threat from tihar jail on mobile will be difficult
नई दिल्ली। उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के बाहर एसयूवी कार में विस्फोटक मिलने के तार तिहाड़ जेल से जुड़ने के बाद जेल प्रशासन भी हरकत में आ गया है। जेल से कैदियों के मोबाइल फोन के नेटवर्क को काटने के लिए तिहाड़ प्रशासन ने पहल शुरू कर दी है। बहुत जल्द ही तिहाड़ में तीन-चार टावर लगाए जाएंगे। जिससे कैदी जेल में मोबाइल फोन ले जाने के बाद भी उसका इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन

जेल महानिदेशक संदीप गोयल ने बताया कि मंडोली जेल में एक टावर लगाया गया है जो फिलहाल पूरे जेल को कवर नहीं कर पाता है। इसके लिए एक और टावर लगाने की मंजूरी मिल गई है। उनका कहना है कि उसके बाद तिहाड़ जेल में टावर लगाए जाएंगे। इसकी प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी। उनका कहना है कि तिहाड़ जेल में तीन चार टावर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

जेल अधिकारियों का कहना है कि जेल में मोबाइल फोन चलाए जाने की शिकायत आने पर कार्रवाई की जाती है। कैदियों से फोन भी जब्त किए जाते हैं। अधिकारियों का कहना है कि कैदी जूते में छुपाकर या फिर मिलने आए रिश्तेदारों के जरिये मोबाइल फोन जेल में लाते हैं। बाहर से भी जेल परिसर में मोबाइल फोन फेंके जाते हैं। जेल अधिकारी अभियान चलाकर मोबाइल फोन जब्त करते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed