फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   girl murdered by strangulation

युवती की गला घोंटकर हत्या

Sun, 03 Oct 2021 09:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 09:21 PM IST
विज्ञापन
girl murdered by strangulation
नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के हर्ष विहार इलाके में 19 वर्षीय युवती की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। रविवार सुबह युवती का शव हर्ष विहार स्थित हनुमान पार्क में मिला। युवती के गले पर चोट दोनों हाथों पर धारदार हथियार से कट के निशान थे। युवती के कपड़े भी अस्त-व्यस्त थे। आशंका व्यक्त की जा रही है कि दुष्कर्म के बाद युवती की हत्या की गई।
विज्ञापन

शुरुआती जांच के बाद पुलिस दुष्कर्म की बात से इनकार कर रही है। युवती की पहचान कर ली गई है। पुलिस का कहना है कि युवती नशे की आदी थी और आपराधिक प्रवृत्ति के एक युवक के साथ रहती थी। वारदात के बाद से वह फरार है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक रविवार सुबह पार्क में सैर करने आए एक शख्स ने सूचना दी कि हर्ष विहार स्थित मंडोली के हर्ष हनुमान पार्क में बैंच के पास एक युवती का शव पड़ा है। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। युवती का शव जमीन पर पड़ा था। उसने जींस की पेंट और टी-शर्ट पहनी हुई थी। युवती के कपड़े भी अस्त-व्यस्त थे। उसके गले पर गहरे निशान थे। वहीं दोनों हाथों पर कट के निशान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed