{"_id":"63313f09281bec10e06b4b30","slug":"girl-molested-by-miscreants-in-mall-thrashed-brothers-too-accusing-police-of-misbehavior","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: मॉल में मनचलों ने की युवती से छेड़छाड़, भाइयों को भी पीटा, पुलिस पर बदसलूकी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: मॉल में मनचलों ने की युवती से छेड़छाड़, भाइयों को भी पीटा, पुलिस पर बदसलूकी का आरोप
Mon, 26 Sep 2022 06:31 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: आकाश दुबे
Updated Mon, 26 Sep 2022 06:31 PM IST
सार
पीड़ित युवती ने पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि घटनास्थल पर पुलिसकर्मी मौजूद थे और सारा घटनाक्रम देख रहे थे लेकिन उन्होंने कोई मदद नहीं की। थाने में भी उसके साथ पुलिसकर्मियों ने बदसलूकी की और थाना प्रभारी से मिलने से रोका।
विज्ञापन
युवती से छेड़छाड़
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
द्वारका सेक्टर 23 इलाके में स्थित एक मॉल में खाना खाने गई एक युवती के साथ छेड़छाड़ और उसके भाइयों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने उसका मेडिकल कराने के साथ ही मारपीट, छेड़छाड़ और बदसलूकी करने का मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में पुलिसकर्मियों पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
दरअसल पीड़िता अपने परिवार के साथ द्वारका इलाके में रहती है। पुलिस को दी शिकायत में उसने बताया कि वह भाईयों के साथ वर्धमान मॉल में खाना खाने गई थी। खाना खाने के बाद कार में बैठने जा रही थी। तभी दो युवक वहां पहुंचे और उसके कंधे पर हाथ रखकर दूसरी युवती का नाम लिया। पीड़िता ने युवकों को बताया कि उन्हें गलतफहमी हुई है। वहां से जाने के बजाए युवक पीड़िता के साथ छेड़छाड़ करने लगे।
विज्ञापन
विरोध करने पर युवकों ने उसे नीचे गिरा दिया और उसके कपड़े फाड़ने लगे। युवती ने शोर मचाकर अपने भाइयों को बुलाया। भाइयों के मौके पर पहुंचते ही आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। पीड़ित युवती ने पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि घटनास्थल के पास पुलिसकर्मी मौजूद थे और सारा घटनाक्रम देख रहे थे लेकिन उन्होंने कोई मदद नहीं की।
विज्ञापन
मौका मिलते ही पीड़िता ने पुलिस को फोन कर पूरे मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे पीसीआर कर्मी उन्हें लेकर थाने पहुंचे। पीड़िता ने आरोप लगाया कि थाने में भी उनके साथ पुलिसकर्मियों ने बदसलूकी की और थाना प्रभारी से मिलने से रोका। हालांकि बाद में जांच अधिकारी के थाने पहुंचने के बाद पीड़िता का मेडिकल कराया गया और मामला दर्ज कर लिया।