फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Girl molested by miscreants in mall thrashed brothers too accusing police of misbehavior

Delhi: मॉल में मनचलों ने की युवती से छेड़छाड़, भाइयों को भी पीटा, पुलिस पर बदसलूकी का आरोप

Mon, 26 Sep 2022 06:31 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 26 Sep 2022 06:31 PM IST
सार

पीड़ित युवती ने पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि घटनास्थल पर पुलिसकर्मी मौजूद थे और सारा घटनाक्रम देख रहे थे लेकिन उन्होंने कोई मदद नहीं की। थाने में भी उसके साथ पुलिसकर्मियों ने बदसलूकी की और थाना प्रभारी से मिलने से रोका।

विज्ञापन
Girl molested by miscreants in mall thrashed brothers too accusing police of misbehavior
युवती से छेड़छाड़ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

द्वारका सेक्टर 23 इलाके में स्थित एक मॉल में खाना खाने गई एक युवती के साथ छेड़छाड़ और उसके भाइयों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने उसका मेडिकल कराने के साथ ही मारपीट, छेड़छाड़ और बदसलूकी करने का मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में पुलिसकर्मियों पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


दरअसल पीड़िता अपने परिवार के साथ द्वारका इलाके में रहती है। पुलिस को दी शिकायत में उसने बताया कि वह भाईयों के साथ वर्धमान मॉल में खाना खाने गई थी। खाना खाने के बाद कार में बैठने जा रही थी। तभी दो युवक वहां पहुंचे और उसके कंधे पर हाथ रखकर दूसरी युवती का नाम लिया। पीड़िता ने युवकों को बताया कि उन्हें गलतफहमी हुई है। वहां से जाने के बजाए युवक पीड़िता के साथ छेड़छाड़ करने लगे।
विज्ञापन


विरोध करने पर युवकों ने उसे नीचे गिरा दिया और उसके कपड़े फाड़ने लगे। युवती ने शोर मचाकर अपने भाइयों को बुलाया। भाइयों के मौके पर पहुंचते ही  आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। पीड़ित युवती ने पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि घटनास्थल के पास पुलिसकर्मी मौजूद थे और सारा घटनाक्रम देख रहे थे लेकिन उन्होंने कोई मदद नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौका मिलते ही पीड़िता ने पुलिस को फोन कर पूरे मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे पीसीआर कर्मी उन्हें लेकर थाने पहुंचे। पीड़िता ने आरोप लगाया कि थाने में भी उनके साथ पुलिसकर्मियों ने बदसलूकी की और थाना प्रभारी से मिलने से रोका। हालांकि बाद में जांच अधिकारी के थाने पहुंचने के बाद पीड़िता का मेडिकल कराया गया और मामला दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed