फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   girl misdeed and murder case in delhi cantt evidence not found from the spot of death due to electrocution

दिल्ली कैंट में बच्ची के साथ दुष्कर्म व हत्या मामला: करंट लगने से मौत का मौके से नहीं मिला साक्ष्य, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ खुलासा

Tue, 31 Aug 2021 01:19 AM IST
Vikas Kumar पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 31 Aug 2021 01:19 AM IST
सार

अपराध शाखा के एक अधिकारी ने बताया कि अपराध शाखा को वाटर कूलर की फोरेंसिक रिपोर्ट भी मिल गई है। फोरेंसिक रिपोर्ट से पता लगा है कि वाटर कूलर से कोई भी बायोजिकल फ्लूड नहीं मिला है। एक्सपर्ट का कहना है कि अगर बच्ची को कूलर से करंट लगता तो वाटर कूलर पर बच्ची की जली हुई स्क्रीन और बाल आदि डीएनए नमूने मिलते।

विज्ञापन
girl misdeed and murder case in delhi cantt evidence not found from the spot of death due to electrocution
जांच करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्मशान घाट में करंट लगने से बच्ची की मौत के कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं। बच्ची के शव के बचे अंगों के पोस्टमार्टम से ये पता लगा कि करंट लगने से मौत नहीं हुई है। ये खुलासा नौ वर्षीय बच्ची के शव की विस्तृत पोस्टमार्टम से हुआ है। बच्ची के शव का पोस्टमार्टम करने वाले मेडिकल बोर्ड ने कई लोगों व विशेषज्ञों के बयान लेकर दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा को विस्तृत पोस्टमार्टम रिपोर्ट सौंपी है। शुरूआत में पोस्टमार्टम की शुरूआती रिपोर्ट दी गई थी। अब मेडिकल बोर्ड ने विस्तृत रिपोर्ट दी है। 

विज्ञापन


अपराध शाखा के एक अधिकारी ने बताया कि अपराध शाखा को वाटर कूलर की फोरेंसिक रिपोर्ट भी मिल गई है। फोरेंसिक रिपोर्ट से पता लगा है कि वाटर कूलर से कोई भी बायोजिकल फ्लूड नहीं मिला है। एक्सपर्ट का कहना है कि अगर बच्ची को कूलर से करंट लगता तो वाटर कूलर पर बच्ची की जली हुई स्क्रीन और बाल आदि डीएनए नमूने मिलते। वाटर कूलर से इस तरह का कोई भी बॉयोजिकल फ्लूड (नमूने) नहीं मिला है। इससे पहले पुलिस को वाटर कूलर की एफएसएल रिपोर्ट मिल चुकी है कि वाटर कूलर में करंट नहीं था। इन रिपोर्ट से साफ है कि बच्ची की मौत वाटर कूलर से करंट लगने से नहीं हुई। वाटर कूलर से मौत की कहानी आरोपियों ने खुद को बचाने के लिए गढ़ी थी। 
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस को सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की रिपोर्ट भी मिल गई है। फुटेज से किसी तरह की छेड़छाड़ नहीं की गई है। पुलिस को श्मशान घाट के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज मिलीं थीं। इस फुटेजों को जांच के लिए भेजा गया था। इन फुटेज से पता लग रहा है कि फुटेजों के साथ छेड़छाड़ नहीं की गई है। दूसरा ये भी पता लगा है कि श्मशान घाट के अंदर पुजारी राधेश्याम व कुलदीप और बच्ची थी। साथी ही फुटेज से ये पता लग रहा है कि बच्ची साढ़े पांच बजे जिंदा थी, जबकि श्मशान घाट के रजिस्टर में बच्ची के अंतिम संस्कार का समय साढ़े पांच बजे लिखा हुआ है। अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इन सभी रिपोर्ट को पुलिस ने शनिवार को कोर्ट में दाखिल की गई चार्जशीट में रखा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed