फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   girl complains to lodge FIR against her father and uncle as they beats up her lover

दिल्ली: प्रेमी की पिटाई करने पर युवती ने पिता व मामा के खिलाफ दर्ज करवा दी एफआईआर

Tue, 21 Jun 2022 01:49 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Tue, 21 Jun 2022 01:49 PM IST
सार

शाहदरा जिले के सीमापुरी में एक युवती ने प्रेमी की पिटाई करने पर अपने ही पिता व मामा के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने और मारपीट का केस दर्ज करवा दिया।

विज्ञापन
girl complains to lodge FIR against her father and uncle as they beats up her lover
प्रेमी प्रेमिका (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

शाहदरा जिले के सीमापुरी में एक युवती ने प्रेमी की पिटाई करने पर अपने ही पिता व मामा के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने और मारपीट का केस दर्ज करवा दिया। दरअसल रविवार शाम को युवती अपने प्रेमी के साथ बाइक पर घूम रही थी। इस दौरान उसके मामा ने दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया। इसी बात पर मामा ने युवक-युवती की पिटाई करने के अलावा युवक का सिर फोड़ दिया। 

विज्ञापन


बाद में युवती के पिता ने दोनों को फोन पर धमकाया। इसी बात पर 18 वर्षीय युवती ने पुलिस से शिकायत कर दी। छानबीन के बाद सीमापुरी थाना पुलिस ने मामा और पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शाहदरा जिला पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सलमा (18)(बदला हुआ नाम) परिवार के साथ पूर्वी दिल्ली के कोंडली इलाके में रहती है। सीमापुरी इलाके के दिलशाद गार्डन में सलमा की नानी रहती है। पिछले करीब तीन माह से सलमा अपनी नानी के घर पर रह रही थी। पुलिस को दिए बयान में सलमा ने बताया कि रविवार को उसने दल्लूपुरा निवासी अपने प्रेमी को मिलने के लिए सीमापुरी बुलाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेमी वहां पहुंच गया। दोनों बाइक से वहां घूमने लगे। इस बीच मंगल चौक पर उसके मामा ने दोनों को देखकर उनको पकड़ लिया। मामा ने प्रेमी की बाइक जबरन छीन ली। इसके बाद बाकी परिजनों को वहां बुला लिया। आरोप है कि मामा का एक दोस्त वहां पहुंच गया। आरोप है कि इन लोगों ने सलमा के प्रेमी की पिटाई कर उसका सिर फोड़ दिया। 


मामा ने पिता को सूचना दी तो पिता ने भी युवती व उसके प्रेमी दोनों को जान से मारने की धमकी दी। एक सहेली की मदद से सलमा ने अपने प्रेमी का इलाज करवाया। इसके बाद युवती ने अपने मामा व पिता के खिलाफ थाने में शिकायत दी। पुलिस ने सलमा के पिता व मामा के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed