फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Girl arrested in gangrape case in delhi

दिल्लीः पांच सितारा होटल में सामूहिक दुष्कर्म मामले में आरोपी युवती गिरफ्तार

Wed, 23 Sep 2020 01:36 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Wed, 23 Sep 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
Girl arrested in gangrape case in delhi
प्रतीकात्मक तस्वीर

कनॉट प्लेस थाना पुलिस ने पांच सितारा होटल में महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया है। युवती पंजाब के पटियाला की रहने वाली है और दिल्ली में अकेली रहकर पढ़ाई कर रही है। युवती अविवाहित है।

विज्ञापन


दूसरी तरफ पीड़िता के मंगलवार को सीआरपीसी की धारा-164 के तहत कोर्ट में बयान हो गए हैं। कोर्ट के सामने भी पीड़िता ने वही बयान दिए, जो एफआईआर दर्ज कराते हुए पुलिस के समक्ष दिए थे। वहीं पुलिस ने मुख्य आरोपी मनोज शर्मा को कोर्ट में पेश कर चार दिन के और रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन


नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, एसीपी कनॉट प्लेस सिद्धार्थ जैन की टीम आरोपियों की धरपकड़ में लगी हुई है। एसीपी सिद्धार्थ जैन की टीम ने मंगलवार को आरोपी युवती अनुष्का (32) को दक्षिण दिल्ली से गिरफ्तार किया। युवती पर आरोप है कि उसने घटना के समय पीड़िता के जबरदस्ती कपड़े उतरवाए थे। आरोपी युवती साउथ एक्स स्थित एक प्राइवेट इंस्टीट्यूट से जर्मन भाषा की पढ़ाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अनुष्का को मनोज शर्मा ने ही फोन कर डिनर के लिए होटल में बुलाया था। पीड़िता आरोपी अनुष्का से मनोज शर्मा के घर पर एक बार मिल चुकी है। इससे पहले वह पीड़िता को नहीं जानती थी। नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, फरार दो आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए एसीपी सिद्धार्थ जैन के नेतृत्व में पुलिस टीमें दिल्ली व हरियाणा में दबिश दे रही हैं।


दोनों फरार आरोपी व्यवसायी हैं। पुलिस उनकी मोबाइल डिटेल खंगाल रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अभी तक की जांच में कोई राजनीतिक कनेक्शन सामने नहीं आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed