फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Ghazipur landfill site height will be reduced by 40 feet in a year: Gambhir

एक साल में गाजीपुर लैंडफिल साइट की ऊंचाई 40 फीट कम हो जाएगी : गंभीर

Sat, 12 Sep 2020 01:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
Ghazipur landfill site height will be reduced by 40 feet in a year: Gambhir
नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली से भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने शुक्रवार को गाजीपुर लैंडफिल साइट का निरीक्षण करने के साथ चार ट्रमल मशीन का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने दावा किया कि साल भर में कचरे के ढेर की ऊंचाई 30 से 40 फीट कम हो जाएगी। सांसद ने कहा कि पहले यहां आठ मशीनें लगी थीं। अब इन नई चार ट्रमल मशीन के माध्यम से रोज 2600 टन कूड़े का निस्तारण हो सकेगा। जबकि एक दिन में यहां 2400 टन कूड़ा आता है। उन्होंने कहा कि एक साल के भीतर पूर्वी निगम की ओर से यहां पर 12 ट्रमल मशीनें लगाई जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि इन मशीनों के अलावा कचरे के निस्तारण के लिए एक अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी संयंत्र स्थापित करने की बात चल रही है। इससे आने वाले दो-तीन सालों में लैंडफिल की ऊंचाई लगभग आधी रह जाएगी। उन्होंने कहा कि मैंने फरवरी में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर लैंडफिल साइट पर साथ आने के लिए आमंत्रित किया था, लेकिन अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed