फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Ghazipur Explosive Case: The recovered IED had RDX, ammonium nitrate and timer

Ghazipur Explosive case: मामले में बड़ा खुलासा, बरामद आईईडी में लगा था आरडीएक्स, अमोनियम नाइट्रेट और टाइमर

Mon, 17 Jan 2022 03:39 PM IST
अनुराग सक्सेना पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Mon, 17 Jan 2022 03:39 PM IST
सार

केंद्रीय आतंक निरोधक कमांडो फोर्स की टीम ने अपनी जांच रिपोर्ट दिल्ली पुलिस को सौंप दी है। बरामद आईईडी में लगभग तीन किलोग्राम आरडीएक्स भरा था।

विज्ञापन
Ghazipur Explosive Case: The recovered IED had RDX, ammonium nitrate and timer
गाजीपुर फूल मंडी में लावारिस बैग से मिला आईईडी विस्फोटक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजीपुर फूल मंडी में 14 जनवरी की सुबह जो आईईडी(बम) मिला था वह आरडीएक्स, अमोनियम नाइट्रेट के साथ बैट्री का इस्तेमाल किया गया था। उसमें डिटोनेटर भी लगा हुआ था। ये बातें एनएसजी ने दिल्ली पुलिस को दी रिपोर्ट में कही हैं। एनएसजी ने आईईडी को लेकर सोमवार को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को रिपोर्ट सौंप दी। रिपोर्ट में कहा गया है कि आरडीएक्स भारत में बना हुआ नहीं था। ऐसे में दिल्ली पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ये पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ने इस बम को दिल्ली में स्पीलर सेल या किसी दहशतगर्द से रखवाया है।

विज्ञापन


स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बम बहुत ही शक्तिशाली था। अगर बम फट जाता तो जान-मान का बहुत ज्यादा नुकसान हो सकता था। दिल्ली पुलिस की अधिकारियों की मानें तो सीमापार से आईईडी को दिल्ली लाया गया है। गाजीपुर फूलमंडी में मिली आईईडी हाल ही में पंजाब में ड्रोन से गिराए गए आईईडी से जैसी है।

विज्ञापन

सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार कुछ समय पूर्व पाकिस्तान से 24 बमों को ड्रोन से पंजाब व जम्मू कश्मीर में गिराया गया था। कहा जा सकता है कि गाजीपुर में मिला बम उसी का हिस्सा हो सकता है। ऐसे में शक है कि गाजीपुर फूलमंडी वाली आईईडी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई की ओर से रखवाया गया है। ये भी कहा जा रहा है कि चुनावों से पहले विस्फोटक भेजकर आईएसआई बड़ी गड़बड़ी करना चहाती है।

स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि बम बहुत ही शक्तिशाली था। बम को बनाते समय टाइमिंग जैसी कोई कमी रह गई, इस कारण बम समय से नहीं फट पाया। दूसरी तरफ स्पेश सेल ने एनएच-24 और एनएच-24 से गाजीपुर फूलमंडी तक के रास्ते की सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देने के लिए सोमवार को दिल्ली ट्रैफिक पुलिस और सीडीडब्ल्यू को पत्र लिख दिया है। दिल्ली पुलिस ने मौके से एकत्रित किए गए नमूनों को भी सोमवार को रोहिणी स्थित एफएसएल में जमा करा दिया है।


गणतंत्र दिवस से पहले बम मिलने से सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

विशेषज्ञों ने एक बैक-पैक में रखे लोहे के एक बक्से में रखे लगभग तीन किलोग्राम आईईडी को निष्क्रिय किया था। एनएसडी कर्मियों द्वारा फूल मंडी में एक गड्ढा खोदकर आईईडी को उसके अंदर विस्फोट करा दिया गया।

गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) से ठीक पहले राष्ट्रीय राजधानी में विस्फोटक मिलने के कारण इस घटना को दिल्ली पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने काफी गंभीरता से लिया था। गणतंत्र दिवस के कारण सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed