गौतम गंभीर ने दिल्ली वालों को किया सावधान, कहा- केजरीवाल नहीं लेंगे कोई जिम्मेदारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व क्रिकेटर और भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने एक बार फिर केजरीवाल सरकार पर हमला बोला है। गौतम ने शुक्रवार को ट्वीट किया, ट्वीट में उन्होंने लिखा सावधान! सभी विज्ञापन विफल हो रहे हैं। केंद्र, पड़ोसी राज्यों, अस्पतालों, परीक्षण और एप को दोषी ठहराया जा रहा है। आगे सुप्रीम कोर्ट को दोषी ठहराया जाएगा। जरूरत पड़ने पर ही बाहर निकलें। क्योंकि मुख्यमंत्री जिम्मेदारी नहीं लेंगे।
BEWARE DELHI!
— Gautam Gambhir (@GautamGambhir) June 12, 2020
Ad campaigns have failed! Centre, Neighbouring States, Hospitals, Testing, Apps have been blamed!
Next SC will be blamed. Step out only if needed because CM will not take responsibility! #SCSlamsDelhiGovt #DelhiCollapsing https://t.co/lpLFOSK1K0
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट की तीन-न्यायाधीशों की पीठ ने शुक्रवार को दिल्ली में कोरोना वायरस मरीजों के समुचित उपचार और शवों के साथ गरिमापूर्ण सलूक नहीं होने को लेकर सुनवाई की। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले पर स्वतः संज्ञान लिया था।
न्यायमूर्ति अशोक भूषण, न्यायमूर्ति संजय किशन कौल और न्यायमूर्ति एम आर शाह की पीठ ने राज्य सरकार से पूछा है कि दिल्ली में कोरोना जांच में कमी क्यों की गई है। न्यायमूर्ति शाह ने कहा है कि लाशों को अव्यवस्थित तरीके से रखा जा रहा है, आखिर ये हो क्या रहा है? उन्होंने इसके लिए दिल्ली सरकार को फटकार लगाई है।
सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में शवों की उचित देखभाल नहीं की जा रही है। मरीजों के परिवारों को भी मौतों के बारे में सूचित नहीं किया जा रहा है। कुछ मामलों में, परिवार अंतिम संस्कार में भी शामिल नहीं हो पाए हैं।
कोर्ट ने कहा कि दिल्ली में कुछ परेशानियां है। कोरोना जांच घट रही है। पहले 7000 तक जांच की जा रही थी, लेकिन अब सिर्फ 5000 तक जांच की जा रही है। शीर्ष अदालत ने दिल्ली सरकार से पूछा कि आपने जांच क्यों घटा दी है। जहां मुंबई और चेन्नई जैसे महानगरों में जांच बढ़कर 15000 से 17000 तक पहुंच गई है, वहीं दिल्ली में इसमें कमी देखी जा रही है। दिल्ली के अस्पतालों में शवों के साथ किस तरह का व्यवहार किया जा रहा है, हालात बेहद खराब हैं।