फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   gang of cheaters who posed as ib and acb officers busted

ईडी व एसीबी के अधिकारी बनकर रकम ऐंठने वाला गैंग दबोचा

Fri, 28 Aug 2020 01:00 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
gang of cheaters who posed as ib and acb officers busted
नई दिल्ली। प्रर्वतन निदेशालय (ईडी) व भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) के अधिकारी बनकर बीमा धारकों से मोटी रकम ऐंठने वाले गिरोह के मास्टर माइंड समेत पांच को दिल्ली पुलिस अपराध शाखा ने दबोचा है। ये रकम ऐंठने के लिए ईडी का फर्जी समन (नोटिस) भी भेजते थे। इनके पास फर्जी आईडी से लिए गए एटीएम कार्ड, मोबाइल नंबर व लैपटॉप आदि मिले हैं। आरोपी काफी लोगों से ठगी कर चुके हैं।
विज्ञापन

डीसीपी राजेश देव के अनुसार आरोपियों के नाम ओल्ड मुस्तफाबाद निवासी जुनैद (24) व मो. शादाब खान (35), वैशाली, सेक्टर-6 गाजियाबाद यूपी निवासी मास्टर माइंड राहुल (30), शाहबेरी ग्रेटर नोएडा निवासी नवीन कुमार (24) और दिल्ली निवासी सुमित शर्मा (31) हैं।
विज्ञापन

ईडी के उप निदेशक ने 17 अगस्त को अपराध शाखा में शिकायत दी थी कि कुछ लोगों को ईडी फर्जी नोटिस मिला है। एक शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने विभिन्न पॉलिसी में वर्ष 2013 के बाद पैसा लगाना शुरू किया था। कुछ समय से उसके पास फोन आने लगे कि वह पॉलिसी क्लियर करने के लिए एडवांस इनकम टैक्स जमा कराए। शिकायतकर्ता ने 10 लाख 60 हजार रुपये जमा करा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद आरोपियों ने ईडी व एसीबी के अधिकारी बनकर और पैसा ऐंठना शुरू कर दिया। आरोपियों ने पीड़ित को ईडी का नोटिस भी भेज दिया था। शिकायतकर्ता को शक हुआ कि उसने दिल्ली पुलिस से शिकायत की थी तो फिर ईडी के पास मामला कैसे चला गया। उसने ईडी अधिकारियों से संपर्क किया तो पता चला कि समन फर्जी है और आरोपियों के मोबाइल, बैंक खाते आदि फर्जी आईडी से खोले हुए हैं।

वहीं इंटर स्टेट सेल के इंस्पेक्टर वीएन झा को सुराग मिला कि गिरोह कौशांबी, गाजियाबाद में कहीं से चल रहा है। ये बैंक खातों से पैसा निकालने के लिए विभिन्न एटीएम का इस्तेमाल करते हैं। वीएन झा व एसआई लोकेन्द्र की टीम ने आरोपियों को बुधवार को गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed