{"_id":"5f860b838ebc3eefbb07619a","slug":"gang-caught-in-the-name-of-getting-a-job-in-air-india-ashram-news-noi5423116116","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयर इंडिया में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एयर इंडिया में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह पकड़ा
विज्ञापन
नौकरी के नाम पर बेरोजगारों को लाखों का चूना लगाने वाले एक गिरोह को साइबर सेल टीम ने पकड़ा।
- फोटो : Ashram
एयर इंडिया में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह पकड़ा
नई दिल्ली। लॉकडाउन में नौकरी खो चुके लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए दक्षिणी-पश्चिमी जिला पुलिस की साइबर सेल ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक महिला भी शामिल है। गिरोह ने एयर इंडिया में नौकरी दिलवाने का ऑनलाइन फर्जी विज्ञापन निकालकर देश में कई बेरोजगारों से लाखों रुपये की ठगी की है। आरोपियों की पहचान गाजियाबाद के हिंडन विहार निवासी शादाब मलिक (26), मयूर विहार फेस-2 निवासी कुमुद रंजन कमलेश उर्फ मनीष कमलेश और मंडोली निवासी प्रियंका गोस्वामी (22) के रूप में हुई। शादाब गिरोह का सरगना है। वह पहले पेटीएम में नौकरी करता था।
जिला पुलिस उपायुक्त देवेंद्र आर्य ने मंगलवार को बताया कि बीते दिनों अन्वेषा दत्ता ने पालम थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पूर्व में फूड डिलीवरी कंपनी में काम करने वाली अन्वेषा की लॉकडाउन में नौकरी छूट गई थी। नई नौकरी की तलाश के दौरान उन्होंने एक ऑनलाइन विज्ञापन देखा, जिसमें एयर इंडिया में नौकरी दिलवाने की बात कही गई थी। पीड़िता ने अपना बायोडाटा अपलोड करने के साथ ही 1875 रुपये भी बताए गए खाते में जमा करा दिए। बाद में वर्दी, वेरिफिकेशन और अन्य खर्च बताकर करीब कुल 71875 रुपये पीड़िता से जमा कराए गए। इसके बाद भी नौकरी नहीं मिलने पर पीड़िता को ठगी का अहसास हुआ। मामले की जांच साइबर सेल को सौंपी गई। छानबीन करने पर साइबर सेल को बैंक खाते के बारे में जानकारी मिली। यह भी पता चला कि इसी प्रकार की ठगी करने के आरोप में उत्तराखंड पुलिस ने शादाब मलिक को गिरफ्तार किया था। आरोपी लॉकडाउन से पहले सेक्टर-12, नोएडा में एक कॉल सेंटर चला रहा था। अन्य जानकारी एकत्रित करने के साथ ही पुलिस ने पहले कुमुद को गिरफ्तार किया। उसके बाद प्रियंका और शादाब को पकड़ा। पूछताछ में पता चला कि आरोपी प्रियंका और शादाब पति-पत्नी बनकर मुंडका में मकान किराए पर लेकर रह रहे थे। पूछताछ के बाद पुलिस ने लैपटॉप, मोबाइल फोन, क्रेडिट कार्ड और चेक बुक आदि बरामद किए हैं। ठगी के पीड़ित अन्य लोगों के बारे में पूछताछ की जा रही है।