फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   G20 Summit: Wives saw how millets reach the plate

G20 Summit : पत्नियों ने देखा थाली तक कैसे पहुंचता है मोटा अनाज, श्रीमती जयशंकर ने किया अनूठे तरीके से सत्कार

Sun, 10 Sep 2023 06:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 10 Sep 2023 06:05 AM IST
सार

जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा की पत्नी योको किशिदा समेत करीब 15 नेताओं की पत्नियों ने पूसा-भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में मोटे अनाज को उगाने से लेकर बनाने तक के हर पहलू को जाना।

विज्ञापन
G20 Summit: Wives saw how millets reach the plate
Narendra Modi, Fumio Kishida, Droupadi Murmu, Yuko Kishida - फोटो : Social Media

विस्तार

जी-20 सम्मेलन में आए नेताओं की पत्नियों ने शनिवार को मोटे अनाज को खेत से थाली तक पहुंचने की प्रक्रिया देखी। जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा की पत्नी योको किशिदा समेत करीब 15 नेताओं की पत्नियों ने पूसा-भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में मोटे अनाज को उगाने से लेकर बनाने तक के हर पहलू को जाना।

विज्ञापन


ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की पत्नी अक्षता मूर्ति और विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा की पत्नी रितु बंगा भी इसका हिस्सा बनीं। भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर की पत्नी क्योको जयशंकर ने एक भव्य ‘मोटा अनाज-रंगोली’ से स्वागत किया। इसमें 18 देशों के मोटे अनाज और भारत में बढ़ते स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र और किसान उत्पादक संगठनों को प्रदर्शित किया। 
विज्ञापन


अक्षता की पोशाक  में ब्रिटिश-भारतीय परंपरा का मिश्रण दिखा
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की पत्नी अक्षता मूर्ति शनिवार को संगमरमर-प्रिंट की पोशाक पहने भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान नजर आईं। इसमें ब्रिटिश के साथ-साथ भारतीय परंपरा का मिश्रण देखने को मिला। इसे ब्रिटेन स्थित डिजाइनर मणिमेकला ने तैयार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मप्र की लहरी बाई से मिलीं
लहरी बाई उन 20 महिला किसानों में से हैं, जिन्होंने आईएआरआई में जी20 नेताओं की पत्नियों के साथ मोटे अनाज की खेती के बारे में अनुभव व ज्ञान साझा किया। मोटे अनाज के उत्पादक 11 राज्यों मध्य प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, राजस्थान, महाराष्ट्र, कर्नाटक, यूपी, तमिलनाडु, उत्तराखंड और ओडिशा के गांवों से महिला किसानों को आमंत्रित किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed