फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   G20 Summit: Argentina's President could not see the Red Fort

G20 Summit : अर्जेंटीना के राष्ट्रपति नहीं देख सके लालकिला ...तो कुछ मेहमान रहे कुतुब मीनार के दीदार से महरूम

Sun, 10 Sep 2023 04:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 10 Sep 2023 04:39 AM IST
सार

अर्जेंटीना के राष्ट्रपति अल्बर्टो फर्नांडीज शुक्रवार को लालकिला देखना चाहते थे, लेकिन सुरक्षा कारणों से मना कर दिया गया। उन्हें इंडिया गेट दिखाने के बाद वापस होटल भेजा गया।

विज्ञापन
G20 Summit: Argentina's President could not see the Red Fort
अर्जेंटीना के राष्ट्रपति अल्बर्टो फर्नांडीज - फोटो : Alberto Fernandez

विस्तार

अर्जेंटीना के राष्ट्रपति अल्बर्टो फर्नांडीज लालकिला नहीं देख सके। वे शुक्रवार को लालकिला देखना चाहते थे, लेकिन सुरक्षा कारणों से मना कर दिया गया। उन्हें इंडिया गेट दिखाने के बाद वापस होटल भेजा गया। वहीं, विदेशी मेहमानों के काफिले के बीच सिर्फ एक से दो मिनट का अंतर होने से दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की शनिवार सुबह करीब एक घंटे तक सांसें अटकी रहीं।

विज्ञापन


देश की सुरक्षा एजेंसियों के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अर्जेंटीना के राष्ट्रपति शुक्रवार दोपहर को घूमने के लिए इंडिया गेट पहुंचे। यहां पर करीब पौने घंटे तक रहे। यहां से वे लालकिला जाना चाहते थे। इसका मैसेज सुरक्षा एजेंसियों तक पहुंचाया गया, लेकिन उन्हें सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए लालकिला जाने से मना कर दिया गया। उन्हें वापस होटल जाना पड़ा। 
विज्ञापन


जी-20 सम्मेलन को लेकर किसी तरह के आतंकी हमले व वारदात के इनपुट नहीं हैं, लेकिन खालिस्तानी आतंकी गुरपंत सिंह पन्नू ने माहौल को जरूर खराब करने की धमकी दी है। इसे देखते हुए लालकिले के पास चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है। पुलिस के सूत्रों ने बताया कि कुछ और राष्ट्राध्यक्ष व विदेशी मेहमान दिल्ली में कुतुबमीनार आदि जगह घूमने के लिए जाना चाहते थे, लेकिन सुरक्षा कारणों से उन्हें भी रोक दिया गया। विदेशी मेहमानों को अक्षरधाम मंदिर, इंडिया गेट व हुमायूं का मकबरा ही घुमाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइडन का काफिला दूसरे नंबर पर निकला
विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्ष व प्रमुख सम्मेलन में भाग लेने के लिए शनिवार सुबह प्रगति मैदान पहुंचे। विदेशी मेहमान दिल्ली के 16 व गुरुग्राम के एक होटल में ठहरे हुए हैं। होटलों से सबसे पहले सम्मेलन में बुलाई गई संस्थाओं के प्रमुख के काफिले निकले। जब संस्थाओं के प्रमुख प्रगति मैदान पहुंच गए तो जी-20 देशों के राष्ट्राध्यक्षों के काफिले निकले। इनमें दूसरे नंबर पर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन का काफिला निकाला गया। सबसे आखिर में यूएई के क्राउंस प्रिंस निकले। 


बताया जा रहा है कि सुरक्षा कारणों से बाइडन का काफिला आखिर में निकाला गया। ये काफिले सुबह नौ बजे के बाद होटलों से निकले और 10 बजे तक प्रगति मैदान पहुंचते रहे। बताया जा रहा है कि करीब 41 काफिले थे। सभी के बीच में एक से दो मिनट का गैप था। ऐसे में पुलिस को डर था कि काफिले आपस में टकरा न जाए या फिर अगला काफिला अटक न जाए या फिर कोई गड़बड़ न हो जाए। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों के पसीने छूटते रहे। हालांकि, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस इसके लिए एक महीने से डमी कारकेड चलाकर रिहर्सल कर रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed