फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Friend murdered in a dispute over eating bread after drinking alcohol in delhi

खौफनाक: शराब पीने के बाद रोटी खाने के विवाद में दोस्त की हत्या, सिर पर पत्थर मारकर दिया वारदात को अंजाम

Sun, 13 Feb 2022 09:21 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 13 Feb 2022 09:21 AM IST
सार

मुखर्जी नगर में एक अधेड़ ने अपने दोस्त की हत्या कर दी। आरोपी ने बताया कि रात में दोनों ने शराब का सेवन किया था। नशे की हालत में उनके बीच रोटी खाने को लेकर झगड़ा हुआ था। इसी दौरान विश्वनाथ ने उसे लकड़ी के डंडे से मार दिया। उसके बाद वह गुस्से में पत्थर उठाकर उसके सिर पर हमला कर फरार हो गया।

विज्ञापन
Friend murdered in a dispute over eating bread after drinking alcohol in delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके में शुक्रवार रात शराब पीने के बाद रोटी खाने को लेकर हुए विवाद में एक शख्स ने दोस्त के सिर पर पत्थर मारकर उसकी जान ले ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घायल शख्स को पास के अस्पताल में ले गई, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। 
विज्ञापन


पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन की और शनिवार सुबह आरोपी को गिरफ्ताकर कर लिया। जिला पुलिस उपायुक्त उषा रंगनानी ने बताया कि मृतक की शिनाख्त विश्वनाथ (55) के रूप में हुई है। जबकि आरोपी की पहचान ईश्वर सिंह (60 ) के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


शुक्रवार रात करीब 11 बजे मुखर्जी नगर के बत्रा सिनेमा के पास 55 वर्षीय विश्वनाथ अचेत अवस्था में मिला था। उसके सिर पर चोट का निशान था। उसे तुरंत पास के अस्पताल में ले जाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जांच में पता चला कि विश्वनाथ मूलत: उन्नाव यूपी का रहने वाला था। दिल्ली में उसका कोई ठिकाना नहीं था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ साल पहले वह मुखर्जी नगर में एक बर्फ वाले के यहां काम करता था। करीब एक सप्ताह पहले ही वह आया था और फुटपाथ पर रहता था। पुलिस ने आस पास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। जिसमें ईश्वर सिंह को भागते देखा। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की और शनिवार सुबह में उसे इलाके से दबोच लिया। 


वह मूलत: फिरोजाबाद का रहने वाला है और काफी साल से मुखर्जी नगर में रहता था। उसकी विश्वनाथ से दोस्ती थी। आरोपी ने बताया कि रात में दोनों ने शराब का सेवन किया था। नशे की हालत में उनके बीच रोटी खाने को लेकर झगड़ा हुआ था। इसी दौरान विश्वनाथ ने उसे लकड़ी के डंडे से मार दिया। उसके बाद वह गुस्से में पत्थर उठाकर उसके सिर पर हमला कर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed