{"_id":"69dd788f20433ce07006a2b5","slug":"fraud-of-45-90-lakhs-under-the-guise-of-investment-accused-had-established-a-company-named-jfs-traders-transac-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"निवेश के नाम पर 45.90 लाख की ठगी: आरोपी ने JFS ट्रेडर्स के नाम से बनाई थी कंपनी, करोड़ों के लेनदेन का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निवेश के नाम पर 45.90 लाख की ठगी: आरोपी ने JFS ट्रेडर्स के नाम से बनाई थी कंपनी, करोड़ों के लेनदेन का खुलासा
Tue, 14 Apr 2026 04:55 AM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 14 Apr 2026 04:55 AM IST
सार
निवेश के नाम पर दिल्ली के एक कारोबारी से 45.90 लाख रुपये की साइबर ठगी के एक आरोपी को दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने केरल से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान मलप्पुरम, केरल निवासी जमशीद के (33) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
साइबर ठगी
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
निवेश के नाम पर दिल्ली के एक कारोबारी से 45.90 लाख रुपये की साइबर ठगी के एक आरोपी को दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने केरल से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान मलप्पुरम, केरल निवासी जमशीद के (33) के रूप में हुई है। जमशीद के बैंक खाते में 10 लाख रुपये की ठगी की रकम पहुंची थी। शुरुआती जांच में इनके बैंक खाते से समन्वय पोर्टल पर दर्ज करीब 21 शिकायतें लिंक हुई है।
विज्ञापन
पुलिस पूछताछ में जमशीद ने बताया कि इन लोगों ने जेएफएस ट्रैडर्स (जमशीद, फाहद और सज्जाद) नाम से फल बेचने के लिए एक कंपनी बनाई थी। इस कंपनी का बैंक खाता साइबर ठगों को उपलब्ध कराया था। इसमें पिछले कुछ दिनों के भीतर करोड़ों रुपये के लेनदेन का पता चला है। पुलिस को अन्य आरोपियों की तलाश है और जिन सात और बैंक खातों में ठगी की रकम ट्रांसफर की गई उसकी भी पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त हर्ष इंदौरा ने बताया कि दिल्ली निवासी संदीप कुमार को फेसबुक के जरिये एक निवेश एप से जोड़ा गया। इसके बाद पीड़ित से धीरे-धीरे 45.90 लाख रुपये आठ अलग-अलग खातों में निवेश के नाम पर ले लिए गए। बदले में पीड़ित को सात करोड़ का मुनाफा होने का झांसा दिया गया। पीड़ित ने रकम निकालने का प्रयास किया तो ऐसा नहीं हुआ। आरोपियों ने उसे और निवेश करने का झांसा देने का प्रयास किया।
विज्ञापन
पीड़ित को ठगी का अहसास हो गया। उसने पुलिस से शिकायत की। बाद में मामला दर्ज कर जांच शुरू हुई। पुलिस ने जिन बैंक खातों में ठगी की रकम ट्रांसफर हुई, उनकी पड़ताल की। इसके एक खाते में 10 लाख रुपये ट्रांसफर हुए थे। पुलिस ने खाते ही पड़ताल की तो पता चला कि रकम जेएफएस ट्रैडर्स नामक कंपनी के खाते में ट्रांसफर हुई थी। खाता केरल से ऑपरेट हो रहा था।