{"_id":"62226cc66055f51c25478c02","slug":"fraud-during-recruitment-in-delhi-police-ashram-news-noi6356046101","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली पुलिस में भर्ती के दौरान फर्जीवाड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली पुलिस में भर्ती के दौरान फर्जीवाड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस में भर्ती के दौरान फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। अभ्यर्थियों के दस्तावेज की जांच के दौरान सिपाही पद पर भर्ती हुए दो युवकों के फोटो में गड़बड़ी किए जाने का खुलासा हुआ है। पुलिस राजस्थान के दौसा निवासी रोहिताश कुमार मीणा और यूपी के एटा स्थित गांव अंरैया निवासी आमिर खान के खिलाफ मुखर्जी नगर थाने में फर्जीवाड़े के दो मामले दर्ज कर जांच में जुट गई है।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, न्यू पुलिस लाइन में इन दिनों दिल्ली पुलिस में सिपाही पद पर भर्ती हुए अभ्यर्थियों के दस्तावेज की जांच चल रही है। दस्तावेज की जांच के बाद अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपा जाएगा। 2 मार्च को पुलिस अधिकारी दस्तावेज की जांच कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस को दो अभ्यर्थियों के फोटो पर कुछ संदेह हुआ। पुलिस अधिकारियों ने भर्ती सेल में इनके कागजात की जांच करवाई जिसमें पता चला कि लिखित परीक्षा और आवेदन के दौरान अभ्यर्थियों के दिए गए फोटो और वर्तमान में दिए गए फोटो का मिलान नहीं हो पा रहा था। इस खुलासे के बाद वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में ऑनलाइन डेटा वेरिफिकेशन करने पर रोहिताश और आमिर के फोटो अलग-अलग मिले। अभ्यर्थियों के पहले दिए गए फोटो से उनका मिलान नहीं हो पा रहा था। आशंका है कि अभ्यर्थियों की जगह पर कोई अन्य लिखित परीक्षा में शामिल हुआ। मुखर्जी नगर थाने में इनके खिलाफ जालसाजी का मामला दर्ज कर लिया गया है।