फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Four-year-old innocent son was accidentally shot by father in Delhi

दिल्ली: पिता से गलती से चली गोली चार साल के मासूम बेटे को लगी, हालत नाजुक

Fri, 24 Dec 2021 11:11 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 24 Dec 2021 11:11 AM IST
सार

दिल्ली के शाहदरा के ईस्ट रोहताश नगर में पिता से गलती से चली गोली चार साल के मासूम बेटे को लग गई। मासूम को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पिता पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।
 

विज्ञापन
Four-year-old innocent son was accidentally shot by father in Delhi
फाइल फोटो

विस्तार

शाहदरा के ईस्ट रोहताश नगर इलाके में सड़क पर एक बैग में मिले तमंचे को घर ले आए पिता से गोली चल गई। गोली युवक के चार साल के बेटे के जा लगी। परिवार तुरंत मासूम को लेकर जीटीबी अस्पताल भागा। वहां डॉक्टरों ने मासूम को गोली लगा देखकर मामले की सूचना पुलिस को दी। 
विज्ञापन


पुलिस ने परिवार से पूछताछ की तो वह गोल-मोल जवाब देने लगे। घर जाकर जांच की गई तो हकीकत का पता चला। घर से खून और तमंचा भी बरामद हो गया। पुलिस ने आरोपी संजय वर्मा (43) के खिलाफ हत्या के प्रयास और ऑर्म्स एक्ट का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी को बेटे के इलाज की वजह से गिरफ्तार नहीं किया गया है। शाहदरा थाना पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की छज्ञनबीन कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक संजय वर्मा परिवार के साथ शाहदरा के ईस्ट रोहताश नगर इलाके में रहता है। इसके परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे व एक बेटी है। संजय न्यू सीलमपुर इलाके में ज्वेलरी का काम करता है। कुछ समय पूर्व उनको शास्त्री पार्क इलाके से एक बैग मिला था। उसमें एक तमंचा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संजय तमंचे को घर ले आए। इस बीच बुधवार रात को वह अलमारी में कुछ काम कर रहे थे। उनको वहां लोडेड तमंचा दिखा। उसे देखने लगे। इसी दौरान अचानक गोली चली और संजय के चार साल के बेटे शुभ को लग गई। परिवार तुरंत उसे लेकर अस्पताल भागा। वहां शुभ की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस अस्पताल पहुंची तो परिवार गोली चलने की बात से इंकार करने लगा। पुलिस संजय के घर जांच के लिए पहुंची तो वहां से तमंचा बरामद हो गया। पुलिस संजय के बयान लेकर मामल की जांच कर रही है। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed