{"_id":"60d0bbf48ebc3e2da2021594","slug":"four-shooters-of-nandu-gang-arrested-after-encounter-three-were-shot-in-the-leg","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: मुठभेड़ के बाद नंदू गैंग के चार शूटर गिरफ्तार, तीन को पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: मुठभेड़ के बाद नंदू गैंग के चार शूटर गिरफ्तार, तीन को पैर में लगी गोली
Mon, 21 Jun 2021 09:49 PM IST
सुशील कुमार कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Mon, 21 Jun 2021 09:49 PM IST
सार
डीसीपी संजीव यादव ने पुलिस ने बताया कि नंदू गैंग के सदस्य फिरौती नहीं दिए जाने पर नजफगढ़ इलाके में एक कारोबारी की हत्या की साजिश रच रहे थे।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने सोमवार सुबह मुठभेड़ के बाद कपिल सांगवान और ज्योति बाबा गैंग के चार बदमाशों को मुठभेड़ के बाद जाफरपुर कलां इलाके से गिरफ्तार किया है। पुलिस की टीम को देखते ही आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई पुलिस की गोली लगने से तीन बदमाश जख्मी हो गए।
विज्ञापन
सभी को काबू कर लिया गया। इनकी पहचान नजफगढ़, दिल्ली निवासी विनय (23), गांव मेहलाना, सोनीपत निवासी रॉबिन बालियान (19), गांव नंगल-शालू,महेंद्रगढ़ निवासी सुमित पुनिया (20) और मालिकपुर, जाफरपुर कलां, दिल्ली निवासी दीपांशु उर्फ दीपू डागर (19) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपियों के पास से चार पिस्टल व 10 कारतूस बरामद किए हैं। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया है कि यह लोग रंगदारी न देने पर मालिकपुर गांव निवासी एक कारोबारी की हत्या करने आए थे। जांच के दौरान पता चला है कि कपिल सांगवान और ज्योति बाबा गैंग इन दिनों कारोबारियों को डरा धमकाकर रंगदारी वसूल कर रहे है।
विज्ञापन
स्पेशल सेल के पुलिस उपायुक्त संजीव कुमार यादव ने बताया कि पिछले काफी समय से दिल्ली एनसीआर में बदमाश कारोबारियों, बिल्डर व दूसरे पैसे वाले लोगों को धमकाकर रंगदारी मां रहे थे। रुपये न देने पर उन पर जानलेवा हमला किया जा रहा था। स्पेशल सेल की टीम लगातार इन बदमाशों की गतिविधियों पर नजर रख रही थी। जांच के दौरान सोमवार सुबह टीम को सूचना मिली कि जाफरपुर कलां इलाके में नंदू-ज्योति बाबा गैंग कुछ बदमाश रंगदारी न देने वाले एक कारोबारी की हत्या करने आने वाले हैं।
जानकारी मिलने के बाद फौरन एक टीम का गठन किया गया। टीम ने जाफरपुर कलां में उजवा गांव से खरखड़ी गांव जाने वाली पर जांच शुरू कर दी। इस बीच दो बाइकों पर सवार होकर चार युवक वहां पहुंचे। जैसे ही मुखबिर ने आरोपियों की ओर इशारा किया। आरोपी वहां से भागने लगे। पुलिस की टीम आरोपियों के पीछे भागी तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग करना शुरू कर दिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में विनय, रॉबिन बालियान और सुमित पुनिया टांग में गोली लगने से जख्मी हो गए।
इन तीनों के अलावा चौथे आरोपी दीपू डागर को काबू कर लिया गया। इनके पास से चार पिस्टल व दस कारतूस बरामद किए गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्पेशल सेल थाने में इन सभी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पूछताछ के दौरान विनय ने खुलासा किया कि वह मालिकपुर में कारोबारी की हत्या को लिए आए थे।
विनय ही गैंग को हथियार उपलब्ध करवा रहा था। विकास उर्फ पीके ने रॉबिन बालियान को कारोबारी की हत्या का टास्क दिया था। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला है कि विनय के खिलाफ 40 अपराधिक मामले दर्ज हैं। वह अपने गैंग लीडर्स के संपर्क में रहता था। आरोपी उस पर ही हमला करते थे जो रंगदारी देने से इंकार करते थे। पुलिस पकड़े गए आरोपियों पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।