फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   former director general of doordarshan archana dutta wrote on social media my mother and husband did not get treatment

आपबीती: दूरदर्शन की पूर्व महानिदेशक अर्चना दत्ता ने सोशल मीडिया पर लिखा, मेरी मां और पति को नहीं मिला इलाज

Tue, 04 May 2021 01:51 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 04 May 2021 01:51 AM IST
सार


दिल्ली में पिछले तीन सप्ताह से मरीजों को सही उपचार नहीं मिल पा रहा है। इसकी वजह से कई लोगों की मौत तक हो चुकी है। अब दूरदर्शन की पूर्व महानिदेशक अर्चना दत्ता ने खुलासा किया है कि उनकी मां और पति की मौत इलाज न मिलने से हुई है। 

विज्ञापन
former director general of doordarshan archana dutta wrote on social media my mother and husband did not get treatment
दूरदर्शन की पूर्व महानिदेशक अर्चना दत्ता - फोटो : youtube grab

विस्तार

दिल्ली में पिछले तीन सप्ताह से मरीजों को सही उपचार नहीं मिल पा रहा है। इसकी वजह से कई लोगों की मौत तक हो चुकी है। अब दूरदर्शन की पूर्व महानिदेशक अर्चना दत्ता ने खुलासा किया है कि उनकी मां और पति की मौत इलाज न मिलने से हुई है। गौर करने वाली बात है कि दोनों लोगों की मौत के बाद उन्हें पता चला कि वे कोरोना संक्रमित थे। 

विज्ञापन


मंगलवार को उन्होंने अपनी पूरी आपबीती सोशल मीडिया पर लिखते हुए कहा कि समय पर अस्पताल में भर्ती करवाने के लिए उन्होंने काफी कोशिशें की लेकिन एक घंटे के अंतराल में उन्होंने अपनी मां और पति को खो दिया। 27 अप्रैल को मालवीय नगर के सरकारी अस्पताल में उनकी मृत्यु के बाद बताया कि ये दोनों ही मामले कोरोना संक्रमित थे। 
विज्ञापन


पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के कार्यकाल में राष्ट्रपति प्रवक्ता रह चुकीं दत्ता ने कहा, मेरे जैसे कई लोगों ने शायद ही सोचा था कि यह उनके साथ नहीं हो सकता है लेकिन ऐसा हुआ। मेरी मां और पति दोनों की मृत्यु बिना किसी उपचार के हुई। हम उन सभी शीर्ष दिल्ली अस्पतालों में पहुंच पाने में असफल रहे, जहां हम जाते थे। उनकी मृत्यु के बाद अस्पताल वालों ने कोरोना संक्रमण घोषित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके पति एआर दत्ता रक्षा मंत्रालय के प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक रह चुके थे। जबकि उनकी मां बानी मुखर्जी 88 वर्ष की थीं। एक सप्ताह बाद इनका पूरा परिवार कोरोना संक्रमित मिला है। बेटा अभिषेक अपने पिता और दादी की मौत से सदमे में है। अभिषेक ने बताया कि वह अपने पिता और दादी को लेकर अस्पतालों में चक्कर लगाते रहे लेकिन कहीं उपचार नहीं मिला। आखिर में जब मालवीय नगर अस्पताल पहुंचे तब तक काफी देर हो चुकी थी। साल 2014 में दूरदर्शन में महानिदेशक पद से सेवानिवृत्त अर्चना दत्ता की तरह दिल्ली के ऐसे कई परिवारों की आपबीती सामने आ चुकी है जिन्होंने अपने परिवार के सदस्यों को उपचार न मिलने की वजह से खो दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed