फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   former Chief Minister Kalyan Singh health condition latest update lucknow pgi Prime Minister Narendra Modi Yogi Adityanath BJP National President JP Nadda

हेल्थ अपडेट: कल्याण सिंह की हालत में सुधार, पीएम मोदी ने परिजनों से बात कर दी यह जानकारी

Fri, 09 Jul 2021 11:34 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 09 Jul 2021 11:34 AM IST
सार

शुक्रवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के स्वास्थ्य को लेकर ट्वीट किया। लिखा कि देशभर में अनगिनत लोग कल्याण सिंह के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। पीएम ने आगे लिखा कि मैंने अभी उनके पोते से बात की और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली है।
 

विज्ञापन
former Chief Minister Kalyan Singh health condition latest update lucknow pgi Prime Minister Narendra Modi Yogi Adityanath BJP National President JP Nadda
कल्याण सिंह से मिले भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन - फोटो : एएनआई

विस्तार

एसजीपीजीआई मे भर्ती पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हालत में सुधार जारी है। भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह से लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में मुलाकात की। 
विज्ञापन


इससे पहले शुक्रवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके स्वास्थ्य को लेकर ट्वीट किया। पीएम मोदी ने लिखा कि देशभर में अनगिनत लोग कल्याण सिंह के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। 
विज्ञापन


गुरुवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, यूपी के मुख्यमंत्री और अन्य कई नेता उनसे मिलने अस्पताल गए। पीएम ने आगे लिखा कि मैंने अभी उनके पोते से बात की और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी ने अपने अगले ट्वीट में लिखा कि मुझे यह जानकर आश्चर्य हुआ कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से बातचीत के दौरान कल्याण सिंह ने मुझे याद किया, कल्याण सिंह जी के साथ मेरी बातचीत की कई यादें भी हैं, उनमें से कई यादें जीवन में वापस आ सकती हैं, उनसे बात करना हमेशा सीखने का अनुभव रहा है।

इससे पहले गुरुवार को पीजीआई के निदेशक प्रो. आरके धीमन ने बताया कि वे अब प्रतिक्रिया दे रहे हैं। उन्होंने डॉक्टरों व पैरा मेडिकल कर्मियों से इशारे से बात की और उनके सवालों पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी। 

डॉक्टरों के अनुसार उनके वाइटल आर्गन अब सामान्य होते जा रहे हैं। गुरुवार को कल्याण सिंह के हाथ-पैरों की नस में चेतना आई है। पूर्व सीएम पीजीआई के क्रिटिकल केयर मेडिसिन के सीसीएम वन में वेंटिलेटर पर भर्ती हैं। सीनियर डॉक्टरों की टीम उनकी लगातार निगरानी कर रही है।
 

कल्याण को देखने पहुंचे नड्डा, केशव व स्वतंत्रदेव

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को देखने पीजीआई पहुंचे। उन्होंने डॉक्टरों से उनकी सेहत के बारे में जानकारी ली। नड्डा ने पूर्व सीएम से बात करने का प्रयास भी किया। इसके अलावा यूपी के भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह वे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी कल्याण सिंह का हाल जानने पीजीआई पहुंचे।

कल्याण सिंह के स्वास्थ्य को लेकर प्रधानमंत्री भी चिंतित : नड्डा 
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित है। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों ने बताया है कि उनकी हालत अभी स्थिर है, स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है। बुधवार की तुलना में बृहस्पतिवार को उनकी तबीयत में सुधार आया है। 

एसजीपीजीआई की व्यवस्था काबिल-ए-तारीफ है, डॉक्टरों ने उनके इलाज को जो प्लान बनाया है वह बहुत अच्छा है। उम्मीद है कल्याण सिंह जल्द स्वस्थ होकर घर लौटेंगे और उनका मार्गदर्शन सभी को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed