{"_id":"5f170c578ebc3e9ff243817f","slug":"former-bouncers-of-lady-hardinge-hospital-looted-car-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेडी हार्डिंग अस्पताल के पूर्व बाउंसर बने लुटेरे, बुराड़ी में लूटी कार, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेडी हार्डिंग अस्पताल के पूर्व बाउंसर बने लुटेरे, बुराड़ी में लूटी कार, गिरफ्तार
Tue, 21 Jul 2020 09:50 PM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Tue, 21 Jul 2020 09:50 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लेडी हार्डिंग अस्पताल में बाउंसर रह चुके तीन युवकों ने इन दिनों कामधंधा न होने पर बुराड़ी में एक युवक से महिंद्रा एक्सयूवी-500 लूट ली और उसे चलती गाड़ी नीचे फेंक दिया। सूचना पर पुलिस ने उनका पीछा शुरू कर दिया। कश्मीरी गेट थाने की टीम ने आईएसबीटी के पास से हरियाणा में झज्जर के बहादुरगढ़ निवासी दीपक दलाल (24), दिल्ली निवासी बृज बिहार उर्फ आनंद (24) और निराला कुमार सिंह (24) को दबोच लिया। इनके पास से लूटी गई कार व इनकी आई-10 कार बरामद हुई हैं।
विज्ञापन
उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त मोनिका भारद्वाज ने बताया कि एक कारोबारी की गाड़ी चलाने वाला नरेश सोमवार दोपहर कार लेकर बुराड़ी आया था। इसी दौरान आई-10 कार में सवार तीन युवक उसके पास पहुंचे और कहा कि उसने उनकी कार को टक्कर मारी है। बातचीत के दौरान ही एक बदमाश ने नरेश को जबरन चालक की सीट से पीछे धकेल दिया और खुद अंदर बैठकर गाड़ी चलाने लगा।
विज्ञापन
उन्होंने आगे बताया कि फिर वे गाड़ी लेकर कश्मीरी गेट बस अड्डे की ओर भागे। रास्ते में नरेश को चलती गाड़ी से नीचे फेंक दिया। संभलकर नरेश ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मेन रोड पर नाकेबंदी कर दी गई और बुराड़ी की एक टीम बदमाशों के पीछे लगी। बस अड्डे से आगे यमुना बाजार में पुलिस ने आरोपियों को दबोचकर कार बरामद कर ली।
विज्ञापन