फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Former BJP leader Nupur Sharma attended event to promote film The Vaccine War in delhi

दिल्ली: द वैक्सीन वॉर फिल्म के प्रमोशन में दिखीं नुपुर शर्मा, लगे जय श्री राम के जयकारे

Mon, 25 Sep 2023 02:24 PM IST
श्याम जी. न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Mon, 25 Sep 2023 02:24 PM IST
सार

पैगंबर विवाद से गायब हुईं नुपुर शर्मा फिल्म द वैक्सीन वॉर के एक प्रमोशन इवेंट में शामिल हुईँ। इस दौरान उन्होंने वैक्सीन के लिए वैज्ञानिकों को धन्यवाद व्यक्त किया।

विज्ञापन
Former BJP leader Nupur Sharma attended event to promote film The Vaccine War in delhi
नूपुर शर्मा - फोटो : ट्विटर

विस्तार

भाजपा की पूर्व नेता नुपुर शर्मा सोमवार को फिल्म द वैक्सीन वॉर को प्रमोट करने के लिए एक इवेंट में शामिल हुईं। इवेंट के दौरान उन्होंने भारत माता की जय के नारे लगाए। वहीं, उनके मंच पर पहुंचते ही पूरा हॉल जय श्री राम के जयकारों से गूंज उठा। पैगंबर विवाद के बाद नुपुर एक साल से अधिक समय तक सार्वजनिक जीवन से दूर रहीं। 

विज्ञापन


विज्ञापन


द वैक्सीन वॉर फिल्म के प्रमोट इवेंट के समय वह डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री और स्टारकास्ट के साथ मौजूद थी। नुपुर ने वैक्सीन बनाने वाले वैज्ञानिकों का आभार जताते हुए कहा कि 'मुझे आप लोगों को धन्यवाद कहना है। आप लोगों की वजह से हम भारतीय आज जिंदा हैं। आपको ह्दय की गहराइयों से आभार।' नुपुर शर्मा ने डायरेक्ट विवेक अग्निहोत्री का भी आभार व्यक्त किया। साथ ही भारत की  जय और इंडिया, भारत कैन डू इट के नारे लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, विवेक अग्निहोत्री ने कहा कि 'मैं बहुत खुश हूं कि हम महिला के बारे में बात कर रहे हैं। महिलाओं के साहस और भूमिका की बात कर रहे हैं। मैं एक साहसी महिला को बुलाना चाहता हूं, जो दुर्भावनापूर्ण मकसदों की वजह से अपने घर में कैद रहने के बाद पहली बार सामने आईं हैं।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed