फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   For Neet exam DMRC will run metro at 6 am on sunday

नीट परीक्षार्थियों के लिए रविवार सुबह 6 बजे से चलेगी मेट्रो, डीएमआरसी ने कहा आधा घंटा पहले पहुंचें

Sat, 12 Sep 2020 03:47 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Sat, 12 Sep 2020 03:47 AM IST
विज्ञापन
For Neet exam DMRC will run metro at 6 am on sunday
delhi metro - फोटो : कुमार संजय

दिल्ली मेट्रो नीट परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रविवार 13 सितंबर को सुबह 6 बजे से मेट्रो चलाएगी। एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन छोड़कर अन्य लाइनों के नौ सेक्शन पर परीक्षार्थियों को यह सुविधा मिलेगी। वहीं मेट्रो प्रशासन शनिवार से अपनी सेवाओं के समय का विस्तार कर रहा है। अब सोमवार से शनिवार तक मेट्रो सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक मिलेगी जबकि हर रविवार को मेट्रो सेवा सुबह 8 बजे से शुरू होगी।

विज्ञापन


मेट्रो प्रशासन ने परीक्षार्थियों को सलाह दी है कि वह आम दिनों की तुलना में इस बार परीक्षा केंद्र पर जाने के लिए करीब तीस मिनट पहले निकले। डीएमआरसी ने कहा है कि भीड़भाड़ से बचने के लिए मेट्रो स्टेशनों के कुछ एक-दो गेट ही खोले जा रहे हैं।
विज्ञापन


छात्र-छात्राओं को स्टेशन पहुंचने से पहले मेट्रो की वेबसाइट पर एंट्री-एक्जिट गेट की जानकारी हासिल करने का सुझाव दिया गया है। साथ ही मास्क पहनकर मेट्रो स्टेशन पर पहुंचने और सामाजिक दूरी का पालन करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलग-अलग लाइनों के इन 9 सेक्शन पर मिलेगी सुविधा

  • दिलशाद गार्डन से शहीद स्थल बस अड्डा
  • जहांगीरपुरी से समयपुर बादली
  • नोएडा सिटी सेंटर से नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी
  • मुडंका से ब्रिगेडियर होशियार सिंह स्टेशन
  • बदरपुर बॉर्डर से राजा नाहर सिंह (बल्लभगढ़) स्टेशन
  • मजलिस पार्क से मयूर विहार पॉकेट-1
  • त्रिलोकपुरी संजय लेक से शिव विहार
  • जनकपुरी पश्चिम से बॉटेनिकल गार्डन
  • द्वारका से नजफगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed