{"_id":"61f83e30dd77b9767871f42b","slug":"for-all-possible-help-to-kasturba-nagar-victim-national-akali-dal-women-wing-come-out-on-road-and-demand-justice","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिख समुदाय में आक्रोश: नेशनल अकाली दल महिला विंग उतरेगी सड़क पर, कस्तुरबा नगर पीड़िता को हर संभव मदद, जरूरत पड़ने पर आर्थिक व कानूनी सहायता भी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिख समुदाय में आक्रोश: नेशनल अकाली दल महिला विंग उतरेगी सड़क पर, कस्तुरबा नगर पीड़िता को हर संभव मदद, जरूरत पड़ने पर आर्थिक व कानूनी सहायता भी
Tue, 01 Feb 2022 01:23 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 01 Feb 2022 01:23 AM IST
सार
दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व अध्यक्ष परमजीत सिंह सरना ने कहा कि इस तरह की घटना दिल्ली को शर्मसार करने वाली है। पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के शासन काल में घटी घटना से भी यह बड़ी घटना है।
विज्ञापन
पीड़िता के साथ दरिंदगी करतीं आरोपी महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कस्तुरबा नगर मामले में दिल्ली के सिख समुदाय में भी आक्रोश दिखाई देने लगा है। इस घटना को लेकर नेशल अकाली दल की महिला विंग न्याय की मांग को लेकर सड़क पर उतरेंगी। वहीं कुछ सिख संगठन ने कानूनी मदद के साथ ही जरुरत पड़ने पर आर्थिक मदद देने की बात भी कहीं है। हालांकि यह भी कहा है कि यह किसी एक धर्म की बात नहीं है। सभी धर्म को मिलकर इस तरह की घटना के खिलाफ आवाज उठाने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व अध्यक्ष परमजीत सिंह सरना ने कहा कि इस तरह की घटना दिल्ली को शर्मसार करने वाली है। पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के शासन काल में घटी घटना से भी यह बड़ी घटना है। सरना ने कहा कि सब को मिलकर इस जघन्य काम के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। जरूरत पड़ने पर इस मामले में अदालत में भी लड़ाई लड़ेंगे। यह लड़ाई सिर्फ सिखों की नहीं है बल्कि सभी धर्म के लोगों की है।
विज्ञापन
नेशनल अकाली दल के परमजीत सिंह पम्मा ने कहा कि महिला विंग इस तरह की घटना के खिलाफ सड़क पर उतरेंगी। महिला को न्याय दिलाने की मांग की जाएगा। नेशनल अकाली दल हर संभव मदद करने के लिए उसके पूरे परिवार के साथ है। जग आसरा गुरु ओट के परमिंदर पाल सिंह ने कहा कि जरूरत पड़ेगी तो आर्थिक मदद व कानूनी मदद दी जाएगी। जागो पार्टी इस तरह की घटना को बर्दाश्त नहीं करेगी। न्याय हर कीमत पर मिलना चाहिए।
विज्ञापन