फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Five out of 10 adolescents completed vaccination by taking both doses in delhi

कोरोना से जंग : दिल्ली के 10 में से पांच किशोरों ने दोनों खुराक लेकर पूरा किया टीकाकरण

Fri, 25 Feb 2022 04:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 25 Feb 2022 04:05 AM IST
सार

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, बीते डेढ़ महीने में 50 फीसदी से ज्यादा किशोरों का टीकाकरण पूरा हुआ है, जोकि वयस्क, बुजुर्ग और फ्रंटलाइन कर्मचारियों की तुलना में सबसे जल्दी दर्ज किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि आगामी दो सप्ताह में 70 फीसदी से अधिक किशोरों का टीकाकरण पूरा हो जाएगा।

विज्ञापन
Five out of 10 adolescents completed vaccination by taking both doses in delhi
15-18 आयु वर्ग के किशोर-किशोरियों को वैक्सीन - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कोरोना वायरस से बचाव के लिए जहां एक ओर दिल्ली की वयस्क आबादी वैक्सीन की पहली खुराक अब तक हासिल कर चुकी है, वहीं 10 में से पांच किशोरों ने दोनों खुराक लेकर टीकाकरण पूरा कर लिया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, बीते डेढ़ महीने में 50 फीसदी से ज्यादा किशोरों का टीकाकरण पूरा हुआ है, जोकि वयस्क, बुजुर्ग और फ्रंटलाइन कर्मचारियों की तुलना में सबसे जल्दी दर्ज किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि आगामी दो सप्ताह में 70 फीसदी से अधिक किशोरों का टीकाकरण पूरा हो जाएगा।

विज्ञापन


एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में अभी तक 15 से 17 वर्ष की आयु के 14 लाख से अधिक किशोरों का टीकाकरण हुआ है। इनमें पांच लाख से अधिक किशोरों को दोनों खुराक मिली हैं, जबकि साढ़े नौ लाख से अधिक किशोरों को पहली खुराक हासिल हुई है। किशोरों में पहली खुराक का टीकाकरण 90 फीसदी से अधिक पहुंच गया है।
विज्ञापन


चूंकि दो सप्ताह में तीन लाख किशोरों को दूसरी खुराक लेने का समय निर्धारित है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि 15 मार्च तक ज्यादातर किशोरों में संक्रमण के खिलाफ सुरक्षा कवच विकसित हो सकता है। उधर कोविन वेबसाइट के अनुसार, राजधानी में बीते तीन जनवरी से किशोर टीकाकरण कार्यक्रम शुरू हुआ था। इससे पहले स्वास्थ्य विभाग ने किशोरों की कुल आबादी करीब 10.84 लाख होने का अनुमान लगाया था, लेकिन पंजीकरण और टीकाकरण के दौरान अब तक 9.50 लाख से अधिक किशोरों की पहचान हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed