फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   five caught on IPL betting

आईपीएल में सट्टा लगाते पांच दबोचे

Thu, 15 Oct 2020 01:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
five caught on IPL betting
नई दिल्ली। पूर्वी जिले के स्पेशल स्टाफ ने आईपीएल के मैचों पर सट्टा लगाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के सरगना समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शाह कमाल (32), मोहम्म्द उमर (19), मो. इमरान (26), देवेंद्र उर्फ गोलू (26) और आकिल (24) के रूप में हुई है। पांचों के पास से कुल 28.55 लाख रुपये, 12 मोबाइल, 2 लैपटॉप, टीवी, सेट टॉप बॉक्स व अन्य सामान बरामद हुए हैं। इनमें शाह कमाल गिरोह का सरगना है। उसने पकड़े गए चारों को सट्टा लगवाने के लिए नौकरी पर रखा हुआ था है। लक्ष्मी नगर थाना पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त जसमीत सिंह ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से आईपीएल मैच पर सट्टा लगाने की सूचना मिल रही थी। स्पेशल स्टाफ के इंस्पेक्टर सत्येंद्र खारी की टीम इस पर काम कर रही थी। इस बीच एएसआई अमित कुमार को सूचना मिली कि सन राइजर हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग के मैच पर रमेश पार्क इलाके में सट्टा लगाया जा रहा है। मंगलवार रात को पुलिस ने रमेश पार्क के मकान पर छापा मार कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

जांच के दौरान पुलिस को पता चला शाह कमाल ने अपने घर पर सट्टे का पूरा सिस्टम लगाया हुआ है। फोन पर अलग-अलग लाइनों से सट्टा बुक किया जाता है। शाह कमाल मूलरूप से संभल, यूपी का रहने वाला है। वहीं के रहने वाले अफजाल से उसने सट्टे का धंधा सीखा था। उमर सट्टे की लैपटॉप में एंट्री करता था। इमरान सट्टे की रकम दिल्ली-एनसीआर से कलेक्ट करता था। आकिल व देवेंद्र फोन पर सट्टा बुक करता था। इमरान को महीने के 15 हजार और बाकी युवकों को काम के बदले रोजाना 700 रुपये मिलते थे। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed