फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Five cartridges found in foreign female passenger's bag

विदेशी महिला यात्री के बैग में पांच कारतूस मिले

Wed, 02 Feb 2022 01:42 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Five cartridges found in foreign female passenger's bag
नई दिल्ली। दिल्ली के इंदिरा गांधी हवाई अड्डा पर तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवानों ने एक विदेशी महिला यात्री के बैग से पांच कारतूस बरामद किए हैं। मूलत: जिंबाब्वे की रहने वाली यात्री जम्मू जा रही थी। सीआईएसएफ के जवानों ने यात्री को आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस को सौंप दिया। पुलिस यात्री के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

सीआईएसएफ के प्रवक्ता ने बताया कि 31 जनवरी की सुबह सवा आठ बजे एक महिला जम्मू जाने के लिए आईजीआई हवाई अड्डा पहुंची। तलाशी के दौरान महिला के बैग से पांच कारतूस मिले। यात्री की पहचान जिंबाब्वे की रहने वाली चंबोको टाटिनेस रंगनाई के रूप में हुई। पूछताछ करने पर वह कारतूस के बाबत कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सकी। मामले की जानकारी सीआईएसएफ के वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। बाद में विदेशी महिला यात्री को जब्त कारतूस सहित दिल्ली पुलिस को सौंप दिया गया। दिल्ली पुलिस ने महिला यात्री के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस यात्री से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed