फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   First ever work on School of specialized persormance Music bus launched for delhi government school students 

संगीत की क्लास ऑन व्हील्स: दिल्ली के सरकारी स्कूलों के बच्चों के लिए लांच की गई म्यूजिक बस

Sun, 19 Sep 2021 12:31 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Sun, 19 Sep 2021 12:31 PM IST
सार

दिल्ली सरकार ने सरकारी स्कूलों के बच्चों के लिए म्यूजिक बस को लांच किया है। यह परफॉर्मिंग और विसुअल आर्ट्स के एसओएसई में शुरू हुआ देश का पहला मोबाइल म्यूजिक क्लासरूम और रिकॉर्डिंग स्टूडियो है। अब बच्चों को संगीत सीखने के लिए किसी सेंटर में नहीं जाना होगा, बल्कि म्यूजिक बस दिल्ली सरकार के स्कूलों तक पहुंचेगी।
 

विज्ञापन
First ever work on School of specialized persormance Music bus launched for delhi government school students 
म्यूजिक बस - फोटो : ट्विटर @AamAadmiParty

विस्तार

दिल्ली सरकार के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को संगीत सीखने के लिए किसी सेंटर में नहीं जाना होगा। संगीत की कक्षा बस के माध्यम से स्कूलों तक पहुंचेगी। सरकार ने भारत के पहले मोबाइल म्यूजिक क्लासरुम और रिकॉर्डिंग स्टूडियो के रूप में एक मोबाइल म्यूजिक बस की शुरुआत की है। यह बस बच्चों के बीच जाकर उनकी कला के जुनून को खोजेगी। बच्चों के जुनून को आगे बढ़ाने का काम स्कूल ऑफ स्पेशलाइज्ड एक्सीलेंस(एसओएसई) में किया जाएगा। इस बस को मंजिल मिस्टिक और एसबीआई कार्ड के सहयोग से शुरू किया गया है।

विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने शनिवार को इस मोबाइल म्यूजिक बस की शुरुआत की। इस अवसर पर सिसोदिया ने कहा कि बच्चों को म्यूजिक सीखने के लिए अब बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी बल्कि म्यूजिक खुद उनके पास पहुंचेगा। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि बच्चों के जुनून को पूरा करने के लिए दिल्ली सरकार ने स्कूल ऑफ स्पेशलाइज्ड एक्स्सलेंस की शुरुआत की है। 
विज्ञापन


स्कूल ऑफ  स्पेशलाइज्ड एक्सीलेंस का परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स डोमेन ये सुनिश्चित करेगा कि कलाकारों की पढ़ाई ही उनकी पढ़ाई है। अब तक केवल साइंस को ही स्पेशलाइज्ड एजुकेशन का विषय माना जाता था लेकिन स्कूल ऑफ स्पेशलाइज्ड एजुकेशन इस धारणा को बदलेगा। जहाँ बच्चों को विभिन्न क्षेत्रों में स्पेशलाइज्ड शिक्षा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस प्रोजेक्ट के तहत एक बस को चलते फिरते म्यूजिक क्लास व म्यूजिक रिकॉर्डिंग स्टूडियो और परफॉर्मिंग स्टेज में तब्दील किया गया है। ये मोबाइल म्यूजिक बस दिल्ली में सरकारी स्कूलों के साथ-साथ निम्न आय वर्ग के 5000 बच्चों तक पहुंचेगी। इन बच्चों को विशेषज्ञ नियमित रूप से वर्कशॉप व अन्य गतिविधि का आयोजन करेंगे। जिससे बच्चों को म्यूजिक के जरिए सीखने में मदद मिलेगी। 


म्यूजिक बस में यह होगा खास
म्यूजिक बस स्टूडियो एक स्मार्ट टीवी से भी लैस है। जिसका उपयोग सामाजिक-भावनात्मक स्वास्थय व वेल बींग से संबंधित मुद्दों पर डिजिटल एजुकेशनल म्यूजिक वीडियो साझा करने के लिए किया जाएगा। बस में स्टूडियो बिजली के बिना भी कम से कम 8 घंटे तक बिना रुके चलने के लिए पर्याप्त पावर बैक अप से लैस है। बस म्यूजिक प्रोजेक्ट में सप्ताह में एक बार म्यूजिक वर्कशॉप, सभी बच्चों के लिए मासिक हैप्पी सर्किल का आयोजन होगा। साथ ही  स्टेज परफॉर्मेंस के लिए एक्सपोजर भी मिलेगा ताकि ज्यादा से ज्यादा बच्चों को इसका लाभ मिले। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed