{"_id":"6655815c131b12612505f220","slug":"fire-reported-from-mantra-hospital-in-paschim-vihar-delhi-hospital-fire-news-2024-05-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Delhi Hospital Fire: बेबी केयर के बाद दिल्ली के एक और अस्पताल में लगी आग, मौके पर दमकल की पांच गाड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Hospital Fire: बेबी केयर के बाद दिल्ली के एक और अस्पताल में लगी आग, मौके पर दमकल की पांच गाड़ियां
Tue, 28 May 2024 12:32 PM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 28 May 2024 12:32 PM IST
सार
पश्चिम विहार के एक अस्पताल से आग लगने की सूचना मिली। दिल्ली फायर सर्विस ने बताया कि सूचना मिलते ही दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं।
विज्ञापन
आई मंत्रा अस्पताल में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार स्थित बेबी केयर अस्पताल में लगी आग के बाद एक और सूचना सामने आई है। बाहरी दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में मंगलवार को आई मंत्रा अस्पताल में आग लग गई। आग की सूचना मिलने पर दमकल विभाग ने पांच से छ गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। एसी में शॉर्ट सर्किट से आग लगी है।
दिल्ली में पिछले ढाई साल में 77 घटनाएं
विवेक विहार के बेबी केयर न्यू बॉर्न अस्पताल में आग लगने की यह कोई पहली घटना नहीं है। दमकल विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो पिछले ढाई साल के दौरान दिल्ली के अलग-अलग अस्पतालों में आग लगने की 77 घटनाएं सामने आई हैं। इनमें एम्स, सफदरजंग, आरएमएल जैसे अस्पताल भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Fire call received from Paschim Vihar's Eye Mantra Hospital. 5 fire tenders rushed to the spot: Delhi Fire Service
— ANI (@ANI) May 28, 2024
दिल्ली में पिछले ढाई साल में 77 घटनाएं
विवेक विहार के बेबी केयर न्यू बॉर्न अस्पताल में आग लगने की यह कोई पहली घटना नहीं है। दमकल विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो पिछले ढाई साल के दौरान दिल्ली के अलग-अलग अस्पतालों में आग लगने की 77 घटनाएं सामने आई हैं। इनमें एम्स, सफदरजंग, आरएमएल जैसे अस्पताल भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
लगातार आग लगने की घटनाओं के बावजूद प्रशासन इसे लेकर उदासीन है। किसी भी हादसे के बाद कुछ दिन तक इसे लेकर चर्चाएं होती हैं, बाद में समय बीतने के साथ घटना को ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है। प्रशासन समय रहते बचाव के इंतजाम कर ले तो इस तरह के हादसों से बचा जा सकता है।
तीन दिन पहले हुआ था विवेक विहार में हादसा
दिल्ली के विवेक विहार में बीते शनिवार की रात बेबी केयर न्यू बॉर्न अस्पताल में भीषण आग लग गई थी। इस हादसे में सात मासूमों की मौत हो गई थी। हादसे के समय अस्पताल में कुल 12 नवजात भर्ती थे। आग लगने पर पुलिस, दमकल विभाग, अस्पताल स्टाफ व पब्लिक ने किसी तरह अस्पताल की इमारत के पिछले हिस्से में मौजूद खिड़की के रास्ते सभी 12 बच्चों को निकाला। विवेक विहार सी-54 में बेबी केयर न्यू बॉर्न अस्पताल के नाम से छोटा सा अस्पताल है।