फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   fire depatment of up arrived to learn a lesson from the incident

43 मौतों के बाद हादसे से सबक लेने पहुंचा यूपी का दमकल विभाग दिल्ली

Tue, 10 Dec 2019 01:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
fire depatment of up arrived to learn a lesson from the incident
43 मौतों के बाद हादसे से सबक लेने दिल्ली पहुंचा यूपी का दमकल विभाग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली में रविवार को हुए हादसे से सबक लेने के लिए सोमवार सुबह यूपी दमकल विभाग की टीम दिल्ली पहुंची। खुद मेरठ जोन के उपनिदेशक अपने दो चीफ फायर ऑफिसर के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। वहां उन्होंने हादसे वाली इमारत का मुआयना किया। यहां से अधिकारी सीधे दिल्ली दमकल विभाग के दफ्तर पहुंचे और उन्होंने वहां पर वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात कर हादसे की जानकारी ली। यूपी से आए अधिकारियों का कहना था कि यहां हुए हादसे के बाद यूपी में इस तरह के हादसे न हो, उसकी तैयारी करने के लिए ही उनकी टीम दिल्ली पहुंची है। अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली एफएसएल की टीम अपनी रिपोर्ट यूपी दमकल विभाग से साझा करेगी। उसके आधार पर यूपी में आग से बचाव की आगे की रणनीति तय की जाएगी।

सुबह करीब 11.30 बजे यूपी दमकल विभाग के उपनिदेशक अमन शर्मा अनाज मंडी स्थित घटना स्थल पर पहुंचे। उनके साथ मथुरा जोन के चीफ फायर ऑफिसर प्रमोद शर्मा और हापुड़ जोन के चीफ फायर ऑफिसर मनु शर्मा मौजूद रहे। टीम दिल्ली पुलिस अधिकारियों के साथ हादसे वाली इमारत में पहुंची। वहां यूपी दमकल विभाग की टीम ने हादसे के कारणों और ढांचे व डिजाइनिंग को देखा। घटना स्थल का दौरान करने के बाद अधिकारी दिल्ली दमकल विभाग के निदेशक अतुल गर्ग के पास भी पहुंचे। इन लोगों ने उनके मुलाकात कर हादसे के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया। दमकल विभाग के अधिकारियों ने यूपीसे आए अधिकारियों को बताया कि उन्होंने किस तरह पूरे ऑपरेशन को अंजाम दिया। यूपी से आए अधिकारियों का कहना था कि यहां से छानबीन के बाद वह अपनी रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को सौंपेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed