फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Fire broke out in two factories of Industrial Area Bawana 100 fire brigade personnel found fire under control

बवाना की दो फैक्टरी में लगी आग: दमकल के 100 कर्मियों ने पाया काबू, ड्रोन की ली गई मदद

Tue, 08 Mar 2022 08:52 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 08 Mar 2022 08:52 PM IST
सार

शुरुआती जांच के बाद आशंका व्यक्त की जा रही है कि आग शार्ट सर्किट की वजह से लगी। पुलिस आग के सही कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
Fire broke out in two factories of Industrial Area Bawana 100 fire brigade personnel found fire under control
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजधानी में मौसम का पारा चढ़ते ही आग लगने की घटनाएं बढ़ना शुरू हो गई है। बाहरी-उत्तरी दिल्ली के बवाना इंडस्ट्रियल एरिया में मंगलवार सुबह दो अलग-अलग फैक्टरी में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। पुलिस के अलावा दमकल की तीन दर्जन से अधिक गाड़ियों ने आग पर देर शाम काबू पाया। हालात बिगड़ते देखकर घटना स्थल पर ड्रोन चलाकर उसकी मदद ली गई। पूरे ऑपरेशन के दौरान 100 से अधिक दमकल कर्मियों ने इसमें हिस्सा लिया। गनीमत यह रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। फिलहाल कूलिंग का काम जारी है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मंगलवार सुबह करीब 7.46 बजे सूचना मिली कि बवाना इंडस्ट्रियल एरिया के सेक्टर-5, आई-55 स्थित फैक्टरी में आग लग गई है। सूचना मिलते ही पुलिस के अलावा दमकल की दर्जनभर गाड़ियों को भेजा गया। आग ने भयावह रूप धारण किया तो करीब 30 गाड़ियों को बचाव कार्य में लगाया गया। यहां प्लास्टिक दाना बनाने की चार मंजिला फैक्टरी में आग लगी थी। आग पर काबू पाया जाता, लेकिन कुछ ही देर बाद आग दोबारा भड़क जाती। दमकल विभाग के बड़े अधिकारी वहां पहुंचे।
विज्ञापन


दमकल विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि हालात पर काबू पाने के लिए ड्रोन की मदद ली गई। फैक्टरी की छत को अवैध रूप से टिन शेड से कवर किया गया था। इसकी वजह से रह-रहकर आग भड़क रही थी। बाद में हाईड्रोलिक क्रेन गाड़ियों की मदद से देर शाम आग पर काबू पाया गया। मौके पर आधा दर्जन से अधिक गाड़ियां कूलिंग के काम में जुटी थीं। पुलिस आग लगने की सही वजहों का पता लगाने का प्रयास कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी घटना भी बवाना इंडस्ट्रियल एरिया के सेक्टर तीन में हुई। यहां सुबह करीब 11.33 बजे गत्ता बनाने की फैक्टरी में आग लग गई। खबर मिलने के बाद दमकल की  दर्जनभर गाड़ियों को वहां भेजा गया। फैक्टरी में गत्ता भरा होने की वजह से देखते ही देखते आग ने विकराल रूप इख्तियार कर लिया। शाम करीब 6.35 बजे किसी तरह आग पर काबू पाया गया। कूलिंग का काम देर रात को भी जारी था। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पुलिस आग की सही वजहों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed