फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   fire breaks out in CR Park police saved father and son control over fire

दिल्ली : सीआर पार्क के मकान में लगी आग, पुलिस ने दरवाजा तोड़कर पिता-पुत्र को सकुशल बचाया, आग पर काबू

Mon, 03 May 2021 06:52 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Mon, 03 May 2021 06:52 PM IST
सार

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने पहले सामने वाले बैडरूम का दरवाजा तोड़कर 75 वर्षीय सोमीर को बचाया। इसके बाद घर अंदर एक कमरे में फंसे बेटे अग्निभा को बचाया गया। अग्निभा धुंए की चपेट में आ गया। फौरन उसे एम्स ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
fire breaks out in CR Park police saved father and son control over fire
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

दक्षिण दिल्ली के चितरंजन पार्क इलाके में सोमवार तड़के एक मकान में भीषण आग लग गई। पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दे दी गई। महिला ने पुलिस को बताया कि आग में अंदर उसके 75 वर्षीय पति व मानसिक रूप से बीमार 31 वर्षीय बेटा फंसा है। 

विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने पहले सामने वाले बैडरूम का दरवाजा तोड़कर 75 वर्षीय सोमीर को बचाया। इसके बाद घर अंदर एक कमरे में फंसे बेटे अग्निभा को बचाया गया। अग्निभा धुंए की चपेट में आ गया। फौरन उसे एम्स ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर हैं। समय पर बचाव होने की वजह से पिता-पुत्र की जान बच गई। बाद में दमकल की दो गाड़ियों ने घर में लगी आग पर काबू पाया। महिला पुलिस का धन्यवाद करते नहीं थक रही।
विज्ञापन


दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि सोमवार तड़के 3.03 बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक मकान में आग लग गई है। अंदर कुछ लोग फंस गए हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी एसआई निरंकार व बाकी स्टाफ के साथ आई-1600 नंबर में पहुंचे। वहां पुलिस को कल्याणी चटर्जी मिली। उन्होंने बताया कि घर के अंदर उनके पति सोमीर व मानसिक बीमार उनका बेटा अग्निभा फंसे हुए हैं। बेटे की गलती की वजह से घर में आग लगी है। अंदर से चिल्लाने की आवाजें भी आ रही थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


देखते ही देखते आग भी बढ़ती जा रही थी। पुलिस ने बिना देर किए पीसीआर कर्मियों की मदद से फ्रंट साइड वाला दरवाजा तोड़कर सोमीर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। लेकिन अग्निभा अंदर वाले कमरे में फंसा था। वहां तक पहुंचने का कोई रास्ता नहीं था। अंदर घर में बुरी तरह धुंआ भरा हुआ था। ऐसे में पुलिस की टीम ने हिम्मत दिखाकर अंदर दाखिल हुई सर्च लाइट की मदद से अग्निभा को ढूंढकर उसे निकाला गया। उसके पेट में धुंआ जा चुका था। फौरन उसे अस्पताल में भर्ती कराया। समय पर कार्रवाई की वजह से दोनों की जान बचा ली गई। बाद में दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। पुलिस मामला दर्ज कर आग के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed