फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Mukherjee Nagar Fire Accident in Coaching Center Student Seen Climbing Out of Building News in Hindi

Delhi Fire Accident: मुखर्जी नगर के कोचिंग सेंटर में आग, कई मंजिला इमारत से रस्सी के सहारे नीचे उतरे छात्र

Thu, 15 Jun 2023 01:49 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 15 Jun 2023 01:49 PM IST
सार

दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके के कोचिंग सेंटर में आग लगी है। मौके पर दमकर की 11 गाड़ियां पहुंच गई हैं। वीडियो में देख सकते हैं कि कैसे छात्र रस्सी के सहारे नीचे उतरते हुए दिखे।

विज्ञापन
Delhi Mukherjee Nagar Fire Accident in Coaching Center Student Seen Climbing Out of Building News in Hindi
कोचिंग सेंटर में आग लगने के बाद जान बचाते छात्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके के कोचिंग सेंटर में आग लगी है। मौके पर दमकर की 11 गाड़ियां पहुंच गई हैं। कोचिंग सेंटर की तीसरी मंजिल पर आग लगने से अफरातफरी मच गई। आग लगने के बाद कोचिंग सेंटर में मौजूद छात्र रस्सी के सहारे नीचे उतरकर जान बचाते हुए दिखे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर आ गया है। जिसमें देख सकते हैं कि कैसे एक के बाद एक छात्र रस्सी से नीचे बाहर की तरफ लटके हुए हैं और नीचे की तरफ एक के बाद एक उतर रहे हैं। कोचिंग सेंटर के चार छात्र घायल बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

आग लगने के बाद कोचिंग सेंटर में मौजूद छात्र बाहर की ओर लटकी हुई रस्सी के सहारे नीचे उतरे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जिसमें देख सकते हैं कि कैसे एक के बाद एक छात्र रस्सी से नीचे बाहर की तरफ उतर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के लिए बता दें कि मुखर्जी नगर में बत्रा सिनेमा के पास गयाना भवन है, जहां पर आग लगी है। दमकल की कुल 11 गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंच गई हैं। राहत बचाव अभियान जारी है। बताया जा रहा है कि कोचिंग सेंटर में धुंआ फैलने की वजह से छात्रों में अफरातफरी मच गई। सभी छात्रों को बचा लिया गया है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed