फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Finance company manager arrested for fraud of Rs 5 crore

Delhi News: पांच करोड़ की धोखाधड़ी में फाइनेंस कंपनी का प्रबंधक गिरफ्तार

Wed, 14 May 2025 08:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 14 May 2025 08:11 PM IST
विज्ञापन
Finance company manager arrested for fraud of Rs 5 crore
पांच करोड़ की धोखाधड़ी में फाइनेंस कंपनी का प्रबंधक गिरफ्तार
विज्ञापन

-दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने गाजियाबाद स्थित वसुंधरा एंक्लेव से किया गिरफ्तार किया
-साथी अमित भंडारी के साथ मिलकर की ठगी, पुलिस कर रही उसकी तलाश
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने निजी फाइनेंस कंपनी के मैनेजर को 5 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरापी की पहचान सेक्टर-3 वसुंधरा, गाजियाबाद निवासी विनय नेगी के रूप में हुई है। निजी कंपनी की ओर से शुरुआत में 3.23 करोड़ रुपये की ठगी की शिकायत की गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर पड़ताल शुरू की तो 5 करोड़ की ठगी सामने आई। आरोपी विनय ने अपने साथी अमित भंडारी के साथ मिलकर लोन की रकम आवेदकों की जगह अपने खातों में ट्रांसफर कर ली। अमित भंडारी फिलहाल फरार है। पुलिस की टीमें उसकी तलाश कर रही हैं।
आर्थिक अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त अमित वर्मा ने बताया, निजी फाइनेंस कंपनी ने पिछले साल अपनी ही कंपनी के मैनेजर के खिलाफ ठगी की शिकायत दी थी। कंपनी की ओर से बताया गया कि प्रबंधक विनय नेगी की जिम्मेदारी लोन का आवेदन करने वाले ग्राहकों को राशि उपलब्ध कराने की थी।
विज्ञापन

आरोपी ने रकम ग्राहकों के खातों में न भेजकर अपने व साथी अमित भंडारी के खातों में भेज दी। छानबीन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पड़ताल के बाद पता चला कि धोखाधड़ी की रकम विनय ने एसबीआई और कोटक बैंक में भेजी। इसके अलावा अमित के एक अलग बैंक खाते में रकम पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ताल करने के बाद आठ मई को टीम ने वसुंधरा, गाजियाबाद के मकान पर छापा मारा और विनय को दबोच लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अमित के नाम का खुलासा किया। वह भी वसुंधरा में ही रहता है। पुलिस ने उसके घर भी छापा मारा लेकिन वह नहीं मिला। अब पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि विनय नेगी ग्रेजुएट है, उसे शेयर मार्केट में रुपये निवेश करने का चस्का है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर धोखाधड़ी की रकम बरामद करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed