फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   fight between girls and women group in Delhi Metro viral video

Metro Video: दिल्ली मेट्रो में महिलाओं की 'कुश्ती', बाल खींच एक दूसरे से की धक्का-मुक्की, यात्री बने 'रेफरी'

Thu, 24 Aug 2023 04:42 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 24 Aug 2023 04:42 PM IST
सार

दिल्ली मेट्रो का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें मेट्रो के अंदर महिलाएं आपस में एक दूसरे से भीड़ गईं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि इंडियन मेट्रो में क्या क्या होता है।

विज्ञापन
fight between girls and women group in Delhi Metro viral video
दिल्ली मेट्रो में महिलाओं के बीच झगड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली मेट्रो में एक बार फिर महिलाओं के बीच मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है। यू तो अक्सर ही दिल्ली मेट्रो के अंदर से मारपीट, झगड़े, डांस, लव सीन, रील्स के वीडियो वायरल होते रहते हैं। इस बार लड़कियों और महिलाओं का एक ग्रुप चलती ट्रेन के अंदर आपस में भीड़ गया। घर के कलेश नाम के ट्विटर हैंडल पर मारपीट का वीडियो साझा किया गया है। वीडियो में देख सकते हैं कि कैसे दो महिलाओं का ग्रुप आपस में झगड़ा कर रहा है। इतना ही नहीं दोनों ने एक दूसरे के बाल पकड़ लिए हैं। जिस वक्त हाथापाई हुई, उस वक्त मेट्रो के अंदर कई लोग मौजूद थे।

विज्ञापन

दिल्ली मेट्रो में भिड़ी महिलाएं
घर के कलेश नाम के ट्विटर हैंडल पर वीडियो साझा कर लिखा है कि सीट विवाद को लेकर दिल्ली मेट्रो के अंदर कुछ महिला और लड़कियों का समूह आपस में भीड़ गया। रिपोर्ट के मुताबिक, महिलाओं के बीच सीट विवाद को लेकर आपस में झगड़ा हुआ था। जिसके बाद तू तू मैं में की बात मारपीट तक पहुंच गई। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

यूजर्स ने कमेंट कर लिए मजे
वीडियो साझा होने के बाद कई यूजर्स ने कमेंट भी किए। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि इंडियन मेट्रो में क्या क्या होता है। दूसरे यूजर ने मजाक करते हुए लिखा कि दिल्ली मेट्रो बिग बॉस से ज्यादा एंटरटेन करता  है। एक यूजर ने तो पीएम मोदी का वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि इस वीडियो को देखतने के बाद वाह क्या सीन है।  एक अन्य यूजर ने लिखा कि जिनके घर थिएयर हैं वो मेट्रो से सफल क्यों करेंगे।

विज्ञापन

पहले भी वायरल हो चुके हैं वीडियो
जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली मेट्रो में झगड़े का वीडियो नया नहीं है। इससे पहले भी कई वीडियो सामने आ चुके हैं। अभी हाल ही में दो महिलाओं के बीच तू तू - मैं मैं का वीडियो वायरल हुआ था। दोनों महिलाओं में बहस इतनी हुई कि पहली महिला कहती है कि मेट्रो हमारे बाप की नहीं है। तेरे बाप की है। दूसरी महिला कहती है कि तू गाली देगी तो मैं भी तुझे दूंगी। पहली महिला कहती है बदतमीज, तभी दूसरी महिला कहती है तू होगी बदतमीज। 

इसके बाद पहली महिला और उसके साथ एक और महिला सीट पर जाकर बैठ जाते हैं। दोनों में बहस इतनी होती है कि एक महिला शिकायत करने के लिए कह देती है। दिल्ली मेट्रो के अंदर महिलाओं के बीच होने वाले झगड़ों के कई वीडियो सामने आ चुके हैं। रील्स बनाने वालों के खिलाफ डीएमआरसी कई बार कार्रवाई करने की चेतावनी जारी कर चुका है। लेकिन लोग हैं कि मानने को ही तैयार नहीं हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed