फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Fiercely assaulted after car colliding with dumper six injured four people in custody

महराजगंज: डंफर से कार टकराने पर हुई जमकर मारपीट, छह घायल, चार लोग हिरासत में

Sun, 05 Dec 2021 06:13 PM IST
सुशील कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज Published by: सुशील कुमार Updated Sun, 05 Dec 2021 06:13 PM IST
सार

मारपीट में एक पक्ष के फरहद खान को चोट लग गई एवं कार में सवार बबलू खान एवं एजाज खान को भी चोटें आई हैं। वहीं दूसरे तरफ के इंद्राशन पासवान, रामभवन, राहुल एवं भोलू को भी चोटें आई हैं।

विज्ञापन
Fiercely assaulted after car colliding with dumper six injured four people in custody
विवाद के बाद मारपीट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मलमलिया उर्फ सिरसिया में रविवार को कार डंफर से टकरा गई। जिसे लेकर कार सवार युवक व डंफर चालक में विवाद हो गया। थोडी ही देर में मारपीट शुरू हो गई। जिसमें दोनों पक्षों को मिलाकर लगभग छह लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत से मामले को शांत कराया और चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दिया है।

विज्ञापन

      
जानकारी के अनुसार श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मलमलिया उर्फ सिरसिया के पास पनियरा परतावल रोड निर्माण का कार्य चल रहा है। जिसमें डंफर से मिट्टी गिराया जा रहा था। रविवार को डंफर चालक गाड़ी पीछे कर रहा था, तभी पीछे से आ रही कार टकरा गई, जिसके बाद कार सवार डंफर चालक को मारने लगे। जान बचाने के लिए वह बगल के चाय की दुकान में जा घुसा। वहां दुकान मालिक इंद्राशन पासवान ने बीच बचाव किया तो उनसे भी कहासुनी हो गई और देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। उसके बाद दर्जनों की संख्या में गांव के कुछ लोग आए और इंद्राशन की दुकान का सारा सामान बाहर फेंक दिया। सामान फेंकने का वीडियो भी वायरल हुआ है।
विज्ञापन


मारपीट में एक पक्ष के फरहद खान को चोट लग गई एवं कार में सवार बबलू खान एवं एजाज खान को भी चोटें आई हैं। वहीं दूसरे तरफ के इंद्राशन पासवान, रामभवन, राहुल एवं भोलू को भी चोटें आई हैं। इसकी जानकारी किसी ने श्यामदेउरवां पुलिस को फोन से दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद मामले को शांत कराया और चार लोगों को उठाकर थाने ले गई। इंस्पेक्टर श्यामदेउरवा आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि कुछ लोगों को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed