फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Fierce fire in sanitizer factory No casualties

सैनिटाइजर बनाने की फैक्टरी में लगी भीषण आग, दमकल की 18 गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

Tue, 23 Jun 2020 02:57 AM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अवधेश कुमार Updated Tue, 23 Jun 2020 02:57 AM IST
विज्ञापन
Fierce fire in sanitizer factory No casualties
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
बाहरी-उत्तरी दिल्ली के नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में सोमवार दोपहर सैनिटाइजर बनाने की एक फैक्टरी में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते फैक्टरी से ऊंची-ऊंची लपटे उठने लगीं। खबर मिलते ही पुलिस के अलावा दमकल की 18 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग से लाखों रुपये का माल जलकर खाक हो गया। शुरूआती जांच के बाद पुलिस आशंका जता रही है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी। पुलिस मामला दर्ज कर आग के सही कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सोमवार दोपहर 12.37 बजे पुलिस व दमकल विभाग को सूचना मिली थी कि नरेला इंडस्ट्रियल एरिया के आई-ब्लॉक में सैनिटाइजर बनाने की एक फैक्टरी में भीषण आग लग गइ है। सूचना मिलते ही पुलिस के अलावा दमकल की 18 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। दोपहर करीब 2.55 बजे किसी तरह आग पर काबू पाया गया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

दमकल विभाग के अधिकारियों के मुताबिक फैक्टरी में ज्वलनशील पदार्थ होने की वजह देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। शुरूआत में आधा दर्जन गाड़ियां भेजी गई थीं। लेकिन हालात देखकर और गाड़ियों को बुलाकर आग पर काबू पाया गया। फिलहाल फैक्टरी में कूलिंग का काम जारी है। पुलिस आग के सही कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed