फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Fierce fire in furniture market of Kirti Nagar

कीर्ति नगर की फर्नीचर मार्केट में लगी भीषण आग

Thu, 22 Apr 2021 12:58 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
Fierce fire in furniture market of Kirti Nagar
कीर्ति नगर स्थित फर्नीचर मार्केट में आग। - फोटो : Ashram
नई दिल्ली। कीर्ति नगर स्थित फर्नीचर मार्केट में मंगलवार देर रात एक इमारत के गोदाम में आग लग गई। देखते ही देखते आग अन्य इमारतों और आसपास की झुग्गियों में फैल गई। सूचना मिलते ही दमकल की 32 गाड़ियां मौके पर आग बुझाने में जुट गईं। करीब छह घंटे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। कोई हताहत नहीं हुआ है, लेकिन दो इमारतों में लकड़ी के पांच-छह गोदाम और 25 झुग्गियां पूरी तरह से जल गईं। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की बात सामने आई है। पुलिस आग लगने के कारणों और इससे हुए नुकसान का आकलन कर रही है।
विज्ञापन

मंगलवार देर रात करीब 3.08 बजे पुलिस और दमकल विभाग को कीर्ति नगर स्थित फर्नीचर मार्केट में आग लगने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही कीर्ति नगर स्थित दमकल स्टेशन से गाड़ियों को मौके पर रवाना कर दिया गया। वहां पहुंचने पर दमकल कर्मियों ने पाया कि आग तेजी से एक इमारत से दूसरी इमारत में फैलकर आसपास की झुग्गियों में भी फैल गई है। दमकल अधिकारियों ने आग को तुरंत मध्यम दर्जे का घोषित कर 32 गाड़ियों को मौके पर भेजा।
विज्ञापन

दमकल अधिकारियों ने बताया कि गोदाम में लकड़ी व केमिकल होने की वजह से आग तेजी से फैली। आग के झुग्गियों में पहुंचते ही लोगों में अफरा-तफरी मच गई। शोर-शराबा कर लोगों ने झुग्गियों में मौजूद लोगों को बाहर निकाला। लोगों ने भी जितना हो सकता था, सामान निकालकर अपनी जान बचाई। करीब सात बजे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed