फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Female teacher teaching in UPSC coaching has filed a molestation case against the student

UPSC की कोचिंग में इश्कबाजी: महिला टीचर ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप, मोबाइल नंबर किया वायरल; मामला दर्ज

Wed, 14 Jun 2023 11:06 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 14 Jun 2023 11:06 PM IST
सार

यूपीएससी की कोचिंग में पढ़ाने वाली महिला टीचर ने छात्र पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। कोचिंग में पढ़ाने के दौरान छात्र ने परेशान करना शुरू कर दिया था।

विज्ञापन
Female teacher teaching in UPSC coaching has filed a molestation case against the student
Delhi police demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद इलाके में यूपीएससी की कोचिंग में पढ़ाने वाली महिला टीचर ने अपने ही एक छात्र पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पीड़िता का आरोप है कि छात्र की उसके माता-पिता से शिकायत करने पर आरोपी ने उसका मोबाइल नंबर सोशल मीडिया पर डाल दिया। परेशान टीचर ने इसकी शिकायत वजीराबाद थाना पुलिस से की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

विज्ञापन

पीड़िता परिवार के साथ मोती नगर इलाके में रहती है। वह यूपीएससी की कई कोचिंग में पढ़ाती हैं। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पिछले कई माह से उनका एक छात्र परेशान कर रहा था। टीचर ने छात्र को समझाकर पढ़ाई पर ध्यान देने की बात की, लेकिन वह नहीं माना और लगातार मोबाइल पर मैसेज करने लगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता ने आरोपी का मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया। इसके बाद टीचर ने पति को सारी बात बताकर आरोपी के माता-पिता से शिकायत कर दी, लेकिन वह फिर भी नहीं माना और ईमेल कर लगातार परेशान करने लगा। एक दिन में आरोपी 50 से ज्यादा मेल करता। बाद में जब उसे शिकायत का पता चला तो उसने टीचर का नंबर फेसबुक पर डाल दिया। इसके अलावा पीड़िता जहां भी जाती आरोपी उनका पीछा करता। परेशान होकर मामले की शिकायत पुलिस से की। पीड़िता ने पुलिस को आरोपी के खिलाफ साक्ष्य भी उपलब्ध कराए। छानबीन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed