{"_id":"618c198b7a0f0b49b31e9a41","slug":"father-s-friend-robbed-the-girl-s-pride-arrested-ashram-news-noi615105860","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता के दोस्त ने ही लूट ली किशोरी की अस्मत, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता के दोस्त ने ही लूट ली किशोरी की अस्मत, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। शाहदरा जिले में 17 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने उसके पिता के दोस्त को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान सुरेंद्र सिंह (50) के रूप में हुई है। आरोपी किशोरी के पिता के साथ घर में बैठकर शराब पीता था। इस दौरान आरोपी ने पहले उसके साथ छेड़छाड़ शुरू की। इसके बाद उसकी अश्लील फोटो खींचकर उसे ब्लैकमेल कर वारदात को अंजाम दिया।
किशोरी ने ये बात अपनी सौतेली मां को भी बताई, लेकिन उसने इसे नजरअंदाज कर दिया। किशोरी ने किसी तरह रोहिणी में रहने वाली अपनी को इसकी जानकारी दी। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस से की गई। छानबीन के बाद पुलिस ने मंगलवार को मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
पुलिस के मुताबिक सलमा (17) (बदला हुआ नाम) परिवार के साथ शाहदरा जिले में रहती है। इसके परिवार में माता-पिता के अलावा अन्य सदस्य हैं। सलमा के पिता ने 18-19 साल पहले दूसरे धर्म की महिला से प्रेम विवाह किया था। इसके बाद दोनों के बीच अनबन रहने लगी। सलमा की मां ने घर छोड़कर रोहिणी में दूसरे शख्स से शादी कर ली। वहीं सलमा के पिता ने भी दूसरी शादी कर ली। सलमा अपने पिता के साथ ही रहने लगी।
विज्ञापन
आरोप है कि रोजाना उसके पिता के पास उसका दोस्त सुरेंद्र सिंह घर पर आता था। सुरेंद्र, सलमा के पिता के साथ घर में ही बैठकर शराब पीता। करीब एक-डेढ़ माह पूर्व रात के समय दरवाजे तक छोड़ने के दौरान सुरेंद्र ने सलमा के साथ छेड़छाड़ की। इस दौरान आरोपी ने उसकी फोटो भी खींच ली। इसके बाद वह फोटो को वायरल करने की धमकी देकर अक्सर उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा।
पिछले सप्ताह मौका पाकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को कुछ भी बताने पर उसे बदनाम करने की धमकी दी। डरते हुए सलमा ने अपनी सौतेली मां को सारी बात बताई तो उसने उसे चुप रहने के लिए कहा। इस बीच आरोपी ने सोमवार को दोबारा वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता ने अपनी सगी मां को कॉल कर इसकी सूचना दी।
इसके बाद मंगलवार को सलमा की मां थाने पहुंची। वहां पीड़िता के बयान पर दुष्कर्म, पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी सुरेंद्र को शाहदरा इलाके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन की जा रही है।