फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   father beat up son for playing game on mobile mother called police and register a fir

दिल्ली: मोबाइल पर गेम खेलने को लेकर पिता ने बेटे को पीटा, मां ने पुलिस बुलाकर करा दी एफआईआर

Sun, 20 Feb 2022 09:54 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 20 Feb 2022 09:54 PM IST
सार

मामला घरेलू लगा तो पुलिस कर्मियों ने भी महिला को समझाने का प्रयास किया। लेकिन सलमान को पीटने को लेकर वह जिद पर अड़ी रही। इसके बाद पुलिस ने सलमान से पूछताछ के बाद मारपीट का मामला दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
father beat up son for playing game on mobile mother called police and register a fir
दिल्ली पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य दिल्ली के प्रसाद नगर इलाके में मोबाइल पर गेम खेलने को लेकर एक शख्स ने अपने 11 साल के बेटे को डांटने के बाद उसकी पिटाई कर दी। मां बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंची और पुलिस को खबर दे दी। 

विज्ञापन


पुलिस ने बच्चे से पूछताछ के बाद पिटाई करने वाले आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी से पूछताछ कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस को पता चला है कि बच्चे के माता-पिता के बीच कलह रहती है। इसी वजह से उसकी मां ने जानबूझकर अपने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सलमान (बदला हुआ नाम) परिवार के साथ करोल बाग के देव नगर इलाके में रहता है। इसके परिवार में माता-पिता हैं। दोनों पति-पत्नी में तकरार रहती है। सलमान छठी कक्षा का छात्र है। उसे मोबाइल पर गेम खेलने की लत है। दो दिन पूर्व सलमान के पिता ने उससे फोन छीनकर उसे डांट दिया। पिता ने हल्की-फुल्की पिटाई भी कर दी। बच्चे के गाल पर निशान पड़ गए। यह बाद सलमान की मां को बेहद नागवार गुजरी। वह तुरंत बेटे को इलाज के लिए अस्पताल पहुंची। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां पर डॉक्टरों ने सामान्य चोट बताया। लेकिन इसके बाद भी महिला ने अपने पति के खिलाफ पीसीआर कॉल कर ली। खबर मिलते ही पुलिस वहां पहुंची। मामला घरेलू लगा तो पुलिस कर्मियों ने भी महिला को समझाने का प्रयास किया। लेकिन सलमान को पीटने को लेकर वह जिद पर अड़ी रही। इसके बाद पुलिस ने सलमान से पूछताछ के बाद मारपीट का मामला दर्ज कर लिया। प्रसाद नगर थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed