फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   father ans son robbed at gun point

दुकानदार व बेटे को गोली मारने की धमकी देकर डेढ़ लाख लूटे

Tue, 04 Aug 2020 11:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
father ans son robbed at gun point
नई दिल्ली। रोहिणी इलाके में हथियारबंद बदमाशों ने दुकानदार और उसके बेटे को गोली मारने की धमकी देकर लूटपाट की। बदमाश गल्ले में रखे डेढ़ लाख रुपये लेकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर शाहबाद डेयरी थाना पुलिस लूटपाट का मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश में जुट गई है। पुलिस घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालकर बदमाश की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन

अयोध्या एंक्लेव सेक्टर 13 रोहिणी निवासी राकेश गर्ग की सेक्टर 11 रोहिणी में परचून की दुकान है। रविवार रात राकेश अपने बेटे मोहित गर्ग (30) के साथ दुकान पर मौजूद थे। उनके दुकान पर काम करने वाला नौकर रमन किसी को सामान देने गया था। इसी दौरान दुकान पर दो युवक आए। एक युवक ने पिस्टल निकाल लिया और दोनों दुकान के अंदर घुस गए।
विज्ञापन

बदमाशों ने पिता-पुत्र को गोली मारने की धमकी देकर चुपचाप बैठने को कहा और फिर गल्ले में रखे डेढ़ लाख रुपये निकाल लिए। इसी दौरान रमन भी वापस आ गया। युवकों ने उसे भी गोली मरने की धमकी देकर दुकान के भीतर खींच लिया और किनारे बिठा लिया। वारदात को अंजाम देेने के बाद दोनों बदमाश फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed