फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Farmers take out Kisan Gantantra Parade on January 26 Barricades will be opened

दिल्ली की सीमाओं से हटेंगे बैरिकेड्स, सभी ट्रैक्टर परेड में होंगे शामिल, 100 किमी के दायरे में होगी परेड

Sat, 23 Jan 2021 10:09 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 23 Jan 2021 10:09 PM IST
विज्ञापन
Farmers take out Kisan Gantantra Parade on January 26 Barricades will be opened
गाजीपुर बॉर्डर पर प्रदर्शन करते किसान - फोटो : amar ujala

गणतंत्र दिवस पर किसानों की ओर से प्रस्तावित ट्रैक्टर परेड को लेकर पुलिस और किसानों के बीच सहमति बन गई है। किसान बाहरी दिल्ली में ट्रैक्टर परेड करेंगे। दिल्ली में पांच अलग-अलग रूटों पर परेड होगी। सिंघु, गाजीपुर, टीकरी, पलवल व शाहजहांपुर बॉर्डर से किसान दिल्ली में प्रवेश करेंगे। संयुक्त किसान मोर्चा ने शनिवार शाम घोषणा की कि किसानों की ओर से निकाली जाने वाली ट्रैक्टर परेड ऐतिहासिक होगी। दिल्ली पहुंचने वाले सभी ट्रैक्टरों को परेड में शामिल किया जाएगा। दिल्ली पुलिस ने भी माना कि किसानों की परेड का रूट तकरीबन फाइनल हो गया है।

विज्ञापन


शनिवार को संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से प्रेस को संबोधित करते हुए योगेन्द्र यादव ने कहा कि सभी ट्रैक्टर दिल्ली में प्रवेश करेंगे। किसान जितने भी ट्रैक्टर अलग-अलग शहरों से लेकर पहुंच रहे हैं, सभी को परेड में शामिल होने दिया जाएगा। यह मार्च पूरी तरह शांतिपूर्ण होगा। फिलहाल सिंघु, गाजीपुर, टीकरी, पलवल और शाहजहांपुर बॉर्डर से ट्रैक्टरों के प्रवेश के लिए पांच अलग-अलग रूट दिए गए हैं। इनमें करीब 80 फीसदी रूट तक हो चुके हैं, लेकिन रविवार को शेष 20 फीसदी रूट पर सभी पहलुओं को देखते हुए घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन


डॉ. दर्शनपाल और योगेन्द्र यादव ने कहा कि जितने भी मोर्चे हैं, सभी के लिए बैरिकेड्स खुलेंगे। परेड के बाद सभी ट्रैक्टर वहीं लौटेंगे, जहां से रवाना हुए हैं। आउटर रिंग रोड पर परेड के बारे में पूछने पर मोर्चा के नेताओं ने कहा कि इसके लिए फिलहाल पुलिस के साथ हुई बैठक के बाद निर्णय लिए गए हैं। रविवार को ट्रैक्टर परेड पर आगे की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर युद्धवीर सिंह ने कहा कि गणतंत्र दिवस पर किसी भी जगह बैरिकेड्स नहीं होंगे। गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने कहा कि बैरिकेड्स खुले होने की वजह से किसानों को बैरिकेड तोड़ने की जरूरत नहीं होगी और यह किसानों की जीत है। किसान नेताओं ने स्पष्ट किया कि परेड सिंगल रूट पर नहीं होगी। अलग-अलग रूट पर तय किए गए हैं, जो अलग-अलग सीमाओं पर समाप्त होंगी। 

इस बारे में दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त जनसंपर्क अधिकारी अनिल मित्तल ने बताया कि किसान के प्रस्तावित ट्रैक्टर परेड को लेकर किसानों से पुलिस की वार्ता अंतिम दौर में है। जल्द ही इसका रूट जारी किया जाएगा।

परेड में झांकियां भी होंगी प्रदर्शित
परेड में शामिल होने से पहले ट्रैक्टरों को गणतंत्र दिवस के लिए सजाया जा रहा है। अलग-अलग सीमाओं पर कलाकारों की तरफ से तैयार की गई पेंटिंग और किसान आंदोलन से जुड़ी झांकियां भी परेड में ट्रैक्टरों पर प्रदर्शित किए जाएंगे। पंजाब, हरियाणा सहित देश के अन्य शहरों में भी झाकियां प्रदर्शित की जाएंगी। किसानों की दशा और दिशा से संबंधित झांकियां होंगी, जिसके लिए हर तरफ तैयारियां जोर शोर से चल रही है।


तीन राज्यों के पुलिस अधिकारी हुए शामिल
पुलिस के साथ पांचवे दौर की बैठक में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा पुलिस के आला अधिकारी शामिल हुए। गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा के लिहाज से सभी किसान संगठनों को कहा गया है कि परेड के दौरान माहौल पूरी तरह शांतिपूर्ण रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed