{"_id":"604fa6668ebc3ee64a355e2d","slug":"farmers-protest-in-india-latest-update-news-today-21-to-23-farmers-do-youth-conference","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farmer's Protest: 21 से 23 मार्च तक युवा सम्मेलन कर किसान प्रदर्शन को देंगे मजबूती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farmer's Protest: 21 से 23 मार्च तक युवा सम्मेलन कर किसान प्रदर्शन को देंगे मजबूती
Tue, 16 Mar 2021 12:15 AM IST
योगेश जोशी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: योगेश जोशी
Updated Tue, 16 Mar 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
किसान आंदोलन का एक दृश्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीकरी बॉर्डर पर भारतीय किसान यूनियन उगराहां ने कहा है कि 21 से 23 मार्च के बीच पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड के अलावा अलावा देश के दूसरे राज्यों में भी युवा सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। युवाओं को दिल्ली की सीमाओं पर चल रहे किसानों के प्रदर्शन में शामिल होने के लिये प्रेरित किया जाएगा। पंजाब की दाना मंडी में 21 मार्च को इसकी शुरुआत होगी। जिसके बाद अलग-अलग स्थानों पर किसान नेता युवाओं के बीच बैठक करेंगे।
विज्ञापन
दिल्ली की सीमाओं पर किसान पिछले 111 दिनों से किसान अपनी मांगो को लेकर डटे हुए हैं। अपने आंदोलन को और मजबूत बनाने के लिए किसान नेता लगातार कुछ न कुछ आयोजन करते आ रहे हैं। भारती किसान यूनियन एकता उगराहां के नेता सुखदेव सिंह कोकरी कलां ने कहा है कि बिना युवाओं के इस आंदोलन को लंबे समय तक चलाना आसान नहीं होगा। इसलिए अलग-अलग राज्यों में अभियान चलाकर युवाओं को किसान आंदोलन में आने की अपील की जाएगी।
विज्ञापन
किसान चाहते हैं कि 23 मार्च तक दिल्ली के सभी किसान मोर्चों पर अधिक से अधिक युवक और युवतियां पहुंचे। इस सम्मेलन में अधिक से अधिक युवा जुड़ें, इसके लिए कई युवा किसान नेता लगातार काम कर रहे हैं। युवा किसानों के अलावा छात्रों के बीच भी पहुंचकर कृषि कानूनों की जानकारी साझा की जा रही है। युवाओं को यह बताया जा रहा है कि तीनों कृषि कानून केवल किसानों के लिये ही नहीं, बल्कि देश के सभी नागरिकों के लिये नुकसानदायक है
विज्ञापन