{"_id":"600d851e6218f6410c1745d9","slug":"farmer-gets-permission-for-tractor-parade-on-republic-day-these-are-the-route-of-parade","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र दिवस पर किसानों को ट्रैक्टर परेड की मिली अनुमति, इन मार्गों से गुजरेंगे अन्नदाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणतंत्र दिवस पर किसानों को ट्रैक्टर परेड की मिली अनुमति, इन मार्गों से गुजरेंगे अन्नदाता
Sun, 24 Jan 2021 09:20 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 24 Jan 2021 09:20 PM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर मार्च की तैयारियों में जुटे किसान
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली पुलिस ने गणतंत्र दिवस पर राजधानी में किसानों के प्रस्तावित ट्रैक्टर परेड की हरी झंडी दे दी है। किसान सिंघु, टीकरी और गाजीपुर बॉर्डर से परेड निकाल सकेंगे। तीनों जगहों से किसान करीब 100 किलोमीटर तक दिल्ली में ट्रैक्टर परेड कर सकेंगे। विशेष आयुक्त इंटेलिजेंस दीपेंद्र पाठक ने बताया कि किसानों से पांच-छह दौर की मैराथन बैठक के बाद यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
दीपेन्द्र पाठक ने बताया कि किसान परेड में गड़बड़ी फैलाने को लेकर लगातार खुफिया जानकारी मिल रही हैं। इसे देखते हुए परेड के दौरान भी पुलिस की विशेष चौकसी रहेगी। गणतंत्र दिवस समारोह के समाप्त होने के बाद किसान दिए गए रूट पर परेड निकालेंगे। दिल्ली पुलिस किसानों के नुमाइंदों के साथ मिलकर उनकी इस ऐतिहासिक परेड को सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से पूरा करवाएगी।
विज्ञापन
किसानों का जो रूट दिया गया है उसमें टीकरी बॉर्डर से वह करीब 62 किलोमीटर के रूट पर ट्रैक्टर परेड निकालेंगे। जबकि सिंघु बॉर्डर से 62 किलोमीटर और गाजीपुर से करीब 46 किलोमीटर का रूट दिया गया है। पुलिस के अनुसार, ट्रैक्टर परेड का 45 किलोमीटर हिस्सा दिल्ली में होगा।
विज्ञापन
सिंघु बॉर्डर ट्रैक्टर परेड रूट
किसान सिंघु बॉर्डर से दिल्ली में 10 किलोमीटर भीतर दाखिल होंगे। इसके बाद संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर, बवाना, कंझावाला, कुतुबगढ़ होते हुए चंडी बॉर्डर पहुंचेंगे, फिर हरियाणा में दाखिल होंगे और वापस सिंघु बॉर्डर आएंगे।
टीकरी बॉर्डर ट्रैक्टर परेड रूट
पुलिस के अनुसार, किसान टीकरी बॉर्डर से नांगलोई जाएंगे। फिर वहां से बापरोला गांव होते हुए नजफगढ़ पहुंचेंगे। इसके बाद किसानों की ट्रैक्टर परेड झरौदा बॉर्डर पहुंचेगी। यहां से किसान ट्रैक्टरों के साथ रोहतक बाईपास (बहादुरगढ़) पहुंचेंगे और उसके बाद असोदा होते हुए वापस टीकरी बॉर्डर आएंगे।
गाजीपुर बॉर्डर ट्रैक्टर परेड रूट
गाजीपुर बॉर्डर से किसानों की ट्रैक्टर परेड कुल 46 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। किसान अप्सरा बाॅर्डर जाएंगे। यहां से हापुड रोड होते हुए आईएमस कॉलेज जाएंगे। आईएमस से किसानों के ट्रैक्टर लाल कुआं होते हुए वापस गाजीपुर बॉर्डर आएंगे।