फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Family members kept pleading before PCR unit police finally rushed to the scene only after spotting a camera b

Delhi: पीसीआर के सामने गुहार लगाते रहे परिजन, आखिर कैमरा देख मौके पर गई पुलिस, लहूलुहान पड़ा था मां-बेटे का शव

Fri, 22 May 2026 04:49 AM IST
Digvijay Singh पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 22 May 2026 04:49 AM IST
सार

राजधानी दिल्ली के वसंत विहार में बुधवार बाजार में दुकान लगाकर रात 12 बजे के बाद जब विष्णु साहू घर पहुंचे तो उन्होंने पहले पत्नी को आवाज लगाई। कोई जवाब न मिलने पर बेटे खुशहाल को आवाज दी।

विज्ञापन
Family members kept pleading before PCR unit police finally rushed to the scene only after spotting a camera b
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी दिल्ली के वसंत विहार में बुधवार बाजार में दुकान लगाकर रात 12 बजे के बाद जब विष्णु साहू घर पहुंचे तो उन्होंने पहले पत्नी को आवाज लगाई। कोई जवाब न मिलने पर बेटे खुशहाल को आवाज दी। इसके बाद देखा कि कुंडी बाहर से लगी है। कुंडी खोलकर वह अंदर गए तो उनके होश उड़ गए।

विज्ञापन

 
दोनों मां-बेटे का शव रसोई के पास लहुलूहान पड़ा था। बेटे का शव मां के पैरों में पड़ा हुआ था। संयुक्त पुलिस आयुक्त विजय कुमार ने बताया कि क्राइम सीन को देखने से लगता है कि पहले शारदा की हत्या की गई है।
विज्ञापन

 
ये नजारा देखकर विष्णु ने गली नंबर 10 में रहने वाली बहन गुड़िया को फोन कर सब बताया। वह तुरंत विष्णु के पास आई और 100 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना देने की कोशिश की। मौके पर मिले व तुगलकबाद में रहने वाले विष्णु के भाई दिनेश ने बताया कि जब 100 पर फोन नहीं लगा तो उसकी बहन भागती हुई गोविंदपुरी के मेन रोड पर गईं।  यहां पर गुड़िया को एक पीसीआर वैन मिली। गुड़िया ने सारी बात पीसीआर कर्मियों को बताई, मगर पीसीआर कर्मी मौके पर नहीं गए। इसके बाद पीड़ित परिवार के परिजन गोविंदपुरी थाने में गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पर परिजन काफी देर तक पुलिस से गुहार लगाते रहे। भाई दिनेश ने बताया कि जब गोविंदपुरी थाने में परिजन वीडियो बनाने लगे तब जाकर गोविंदपुरी थाना पुलिस हरकत में आई। परिजनों ने सहयोग नहीं करने का आरोप लगाया है। विष्णु के दूसरे बड़े भाई व संगम विहार में रह रहे सुरेश ने बताया कि उनके परिवार व उनके भाई की किसी से रंजिश नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed